Move to Jagran APP

DSGMC Elections Result: डीएसजीपीसी चुनाव में बड़ा उलटफेर, अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा चुनाव हारे

DSGMC Elections Result दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा चुनाव हार गए हैं। उन्हें शिअद दिल्ली के हरविंदर सिंह सरना ने 500 से ज्यादा वोट से हराया। चुनाव हारने से डीएसजीपीसी अध्यक्ष बनने की सिरसा की उम्मीदों पर तगड़ा झटका लगा है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 25 Aug 2021 03:38 PM (IST)Updated: Wed, 25 Aug 2021 04:16 PM (IST)
DSGMC Elections Result: डीएसजीपीसी चुनाव में बड़ा उलटफेर, अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा चुनाव हारे
हरविंदर सिंह सरना और मनजिंदर सिंह सिरसा।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) के निवर्तमान अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा चुनाव हार गए हैं। उन्हें शिअद दिल्ली के हरविंदर सिंह सरना ने 500 से ज्यादा वोटों से हराया। मनजिंदर सिंह सिरसा पंजाबी बाग वार्ड 9 से चुनाव लड़ रहे थे। मनजिंदर सिंह सिरसा लगातार अपने प्रतिद्वंद्वी हरविंदर सिंह सरना से पीछे चल रहे थे। वह अंतिम दौर की मतगणना तक बढ़त बनाने में नाकाम रहे थे।

loksabha election banner

मनजिंदर सिंह सिरसा के चुनाव हारने से दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) को नया अध्यक्ष मिलना तय माना जा रहा था लेकिन पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने फिर से उन्हें डीएसजीपीसी अध्यक्ष बनाने का एलान कर सबको चौका दिया है। शिरोमणि अकाली दल (बादल) 46 सीटों में से सबसे ज्यादा 27 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर चुकी है।  

(मनजिंदर सिंह सिरसा को हराने वाले हरविंदर सिंह सरना विजय चिह्न दिखाते हुए।)

सिरसा पर लगे थे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी हो चुकी है। शिअद दिल्ली (सरना) के नेता ने सिरसा के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई थी। डीएसजीएमसी के चुनाव में भी भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहा। माना जा रहा है कि भ्रष्टाचार के आरोपों से सिरसा की छवि को नुकसान पहुंचा और उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा।

शिअद बादल को लगातार तीसरी बार मिली जीत

सिरसा बेशक चुनाव हार गए हैं, लेकिन उनकी पार्टी शिरोमणि अकाली दल(बादल) को लगातार तीसरी बार जीत मिली है। हालांकि, सीटें पिछली बार के मुकाबले कम हुई है। इससे पहले शिअद बादल को साल 2013 और वर्ष 2017 में भी बहुमत के साथ जीत मिली थी। 2017 में शिअद बादल को 35 सीटों पर जीत मिली थी। शिअद दिल्ली (सरना) को मात्र सात सीटें मिली थीं। पूर्व जत्थेदार भाई रंजीत सिंह की पार्टी अकाल सहाय वेलफेयर सोसायटी को दो सीटें मिली थीं। दो सीटों पर निर्दलीय विजयी हुए थे।

इन उम्मीदवारों को भी मिली जीत

  • स्वरूप नगर वार्ड दो से शिअद दिल्ली के सुखबीर सिंह कालरा 121 वोट से जीते।
  • वार्ड नंबर 42 दिलशाद गार्डन से 978 वोट से जीते बलबीर सिंह।
  • रोहिणी वार्ड एक से शिअद बादल के सरबजीत सिंह विर्क 1119 वोट से जीते।
  • सरिता विहार से शिअद बादल के गुरप्रीत सिंह जस्सा को मिली जीत।

यह भी पढ़ेंः चुनाव हारने के बावजूद मनजिंदर सिंह सिरसा ही बनेंगे डीएसजीएमसी अध्यक्ष, सुखबीर सिंह बादल ने की घोषणा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.