दिल्ली से बैंकॉक जा रहे 4 यात्रियों को DRI ने किया गिरफ्तार, करोड़ों की विदेशी मुद्रा बरामद
डीआरआइ ने दिल्ली से बैंकॉक जा रही है एक फ्लाइट से यात्रियों के पास से एक लाख 52 हजार यूरो बरामद किये हैं।
By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 05:51 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 05:51 PM (IST)
नई दिल्ली, एएनआइ। Directorate of Revenue Intelligence डीआरआइ ने दिल्ली से बैंकॉक जा रही है एक फ्लाइट से यात्रियों के पास से एक लाख 52 हजार यूरो बरामद किये हैं। भारतीय बाजार में इनकी कीमत एक करोड़ 27 लाख, 63 हजार 440 रूपये बतायी जा रही है। डीआरआइ ने इन चारों यात्रियों के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया हैै।
इन आरोपितों को दिल्ली एयरपोर्ट से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। फिलहाल इन सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि ये यात्री दिल्ली से बैंकॉक जाने के लिए उड़ान भरने वाले थे तभी डीआरआइ ने इन सभी को धर दबोचा।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें