सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने 6 महीने के बच्चे का मारा थप्पड़, नाराज पिता ने किया हंगामा
चश्मदीद के मुताबिक बच्चे को सुई लगाते समय बच्चे ने मूत्र कर दिया जो डॉक्टर के ऊपर गिर गया। इस पर डॉक्टर ने बच्चे को थप्पड़ जड़ दिया।
By JP YadavEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 02:33 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 02:33 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। पूर्वी दिल्ली के नामी चाचा नेहरू अस्पताल में छह महीने के बच्चे को डॉक्टर द्वारा चांटा मारे जाने पर हंगामा करने का मामला सामने आया है। हालात इतने खराब हुआ कि अस्पताल प्रशासन को पुलिस तक बुलाई पड़ी। वहीं, ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अस्पताल के एक अधिकारी के अनुसार, बच्चे के पिता ने की डॉक्टर से हाथापाई की,जिसके बाद मामला बिगड़ गया। उधर, चश्मदीद के मुताबिक, बच्चे को सुई लगाते समय बच्चे ने मूत्र कर दिया, जो डॉक्टर के ऊपर गिर गया। इस पर डॉक्टर ने बच्चे को थप्पड़ जड़ दिया, जिससे बच्चा मां की गोद से नीचे भी गिर गया। इससे नाराज पिता ने एतराज जताते हुए डॉक्टर हाथापाई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें