Move to Jagran APP

Diwali Muhurat 2021: जानिए दिल्ली-NCR में क्या है दीपावली पूजन का शुभ समय, ऐसे करेंगे पूजा बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Diwali Muhurat 2021 4 नवंबर 2021 को दीपावली के पूजन का शुभ समय शाम छह बजकर नौ मिनट से लेकर रात के आठ बजकर बीस मिनट तक है। दीवाली पूजा करने का सबसे शुभ समय प्रदोष काल के दौरान होता है

By Prateek KumarEdited By: Published: Wed, 03 Nov 2021 05:37 PM (IST)Updated: Thu, 04 Nov 2021 04:54 PM (IST)
Diwali Muhurat 2021: जानिए दिल्ली-NCR में क्या है दीपावली पूजन का शुभ समय, ऐसे करेंगे पूजा बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Diwali Pujan Timing: दीपावली की पूजा के लिए शाम का समय सबसे अच्छा है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। चार नवंबर को मनाई जाने वाली दीपावली के लिए लगभग हर घर में तैयारी जोरों पर है। दीपावली को लेकर हर घर में खरीदारी हो चुकी है। इस दिन लोग अपने घरों में खास तरीके से पूजा करते हैं ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहे। धन एवं शोहरत की कामना के लिए लोग इस दिन अलग अलग तरीकों से मां लक्ष्मी को खुश करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर में क्या है पूजन करने का शुभ समय।

loksabha election banner

यहां जानें शुभ समय

4 नवंबर, 2021 को दीपावली के पूजन का शुभ समय शाम छह बजकर नौ मिनट से लेकर रात के आठ बजकर बीस मिनट तक है। दीवाली पूजा करने का सबसे शुभ समय प्रदोष काल के दौरान होता है, जिसका अर्थ है सूर्य के अस्त के तुरंत बाद की अवधि। इसलिए शाम को 06:09 बजे से ही शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा जो रात के 08:20 मिनट तक रहेगा।

इस तरह करें पूजा

पूजा की शुरुआत में सबसे पहले दीपक या अगरबत्ती जलाएं और घंटी बजाएं। घंटी बजाते ही ऐसा माना जाता है कि आप भगवान को जागृत कर रहे हैं। इसके बाद आप सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा कीजिए। शास्त्रों में बताया जाता है कि पूजा के सफल बनाने के लिए सबसे पहले सभी देवों में भगवान महादेव के पुत्र गणेश की पूजा की जाती है। इसके लिए भगवान गणेश को फूल और नारियल चढ़ाएं। मन से प्रार्थना करें। फिर मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करके उनकी पूजा शुरू करें। इसके बाद कुबेर की पूजा करें। खास मंत्र से पूजा करने पर मां की विशेष कृपा उनके भक्तों को मिलती है। धनतेरस पर खरीदे गए बर्तन एवं चांदी-सोने के सिक्के या आभूषण को मां के चरणों पहले समर्पित करें फिर प्रणाम कर उसे अपने लॉकर में लाल कपड़े में लपेट कर रखें। इससे ऐसा माना जाता है कि लक्ष्मी जी आपके द्वार आती हैं और भक्तों के जीवन को धन-धान्य से पूरा करती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.