ऐसे चलता था कॉलगर्ल रैकेट, लड़कियों का अश्लील वीडियो बना करते थे ब्लैकमेल
शातिरों ने इलाज के बहाने इनके प्राइवेट पार्ट की वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी। पुलिस ने गैंग से कई दलालों के साथ करीब 100 लड़कियों व महिलाओं के जुड़े होने का दावा किया है।
नोएडा (जेएनएन)। देह व्यापार के आरोप में पुलिस ने एक गेस्ट हाउस संचालक को सेक्टर-15 से गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने चार लड़कियों को भी मुक्त कराया है। पुलिस ने बताया कि एक सितंबर को गिरफ्तार हुए आरोपितों के गैंग से गेस्ट हाउस संचालक सुमित भी जुड़ा था। उसने अपने गेस्ट हाउस में ही अपहरण या बहला-फुसलाकर लाई गई लड़कियों को छिपाया था। इन्हें भी डॉक्टर हाकिम ने ही अपने जाल में फंसाया था। इलाज के बहाने इनके प्राइवेट पार्ट की वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी।
पुलिस ने गैंग से कई दलालों के साथ करीब 100 लड़कियों व महिलाओं के जुड़े होने का दावा किया है। मंगलवार को रिमांड की अवधि पूरी होने पर पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक समेत सभी आरोपितों को जेल भेज दिया।
गेस्ट हाउस में दिखाई जाती थीं लड़कियां
पुलिस का दावा है कि दिल्ली के सराय काले खां निवासी सुमित का गैंग की महिला प्रीति, डॉक्टर हाकिम उर्फ मामा, संतोष और सौरभ से संबंध है। हाकिम लड़कियों को प्रीति तक पहुंचाता था और वह उन्हें गेस्ट हाउस के पीछे बने दो कमरों में छिपा देती थी। यहां ग्राहकों को दिखाया जाता था।
दूसरे शहरों में भी भेजी जाती थी लड़कियां
पुलिस का दावा है कि यह सेक्स रैकेट गैंग है। गैंग से जुड़ी लड़कियों को कुछ लोग 10 से 15 दिन के लिये अपने साथ गोवा, मुम्बई, हरिद्वार सहित अन्य शहरों में लेकर जाते थे। कुछ लड़कियां दिन भर के लिये फ्लाइट से दूसरे शहरों में भेजी जाती थीं। हाकिम से पांच मोबाइल बरामद हुए हैं। इसमें सैकड़ों लड़कियों की फोटो है।
दो साल में बन गया करोड़पति
हाकिम मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। उसने 15 साल पहले जेजे कॉलोनी में एक छोटे से कमरे में क्लीनिक खोला था। पिछले दो साल में उसने काफी तरक्की की और पांच मंजिला मकान बनवा लिया। इसके साथ दो प्लॉट भी खरीदे हैं। पुलिस से भी इसकी अच्छी सेटिंग थी। आरोप है कि पुलिस की मदद से ही धंधा चल रहा था।
काम बढ़ने पर पार्टनर से हो गया था अलग
दो साल पहले सौरभ और हाकिम साथ मिलकर सेक्टर 8 में धंधा कर रहे थे। जब काम बढ़ा तो उनमें विवाद हो गया। इसके बाद सौरभ सेक्टर-11 और हाकिम सेक्टर-15 में काम करने लगा। ग्राहकों की पसंद के मुताबिक लड़कियां उपलब्ध कराने में दोनों एक-दूसरे की मदद भी करते थे।