क्रिकेट के इतिहास में दर्ज रहेगा महेंद्र सिंह धौनी और सुरेश रैना का नाम
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र ¨सह धौनी और मध्यम क्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना के अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने पर दिल्ली के क्रिकेट प्रेमियों को दुख हुआ।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और मध्यम क्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना के अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने पर दिल्ली के क्रिकेट प्रेमियों को दुख हुआ। युवाओं ने कहा कि दोनों महान खिलाड़ियों का एक ही दिन यूं अचानक से क्रिकेट को अलविदा कह देना हमेशा याद रहेगा। दोनों खिलाड़ियों का नाम क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में हमेशा हमेशा के लिए दर्ज रहेगा।
युवाओं का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस की शाम को सोशल साइट्स के जरिये पूर्व कप्तान धौनी ने संन्यास की यूं अचानक घोषणा की तो यकीन ही नहीं हुआ, लेकिन बाद में जब मीडिया वह अन्य माध्यमों से इसकी पुष्टि हुई तो बहुत बड़ा झटका लगा। इसके बाद ही टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन ऑल राउंडर में शुमार रहे मध्यम क्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी संन्यास की घोषणा की। दोनों महान खिलाड़ियों को देश हमेशा याद रखेगा। दोनों ने मिलकर टीम इंडिया को कई हारे हुए मैच में जीत दर्ज कराई है।
धौनी से अच्छा फिनिशर कोई नहीं हो सकता है। उन्होंने अपने बल पर ही कई अहम मैचों में टीम को जीत दर्ज कराई है। उनका क्रिकेट को यूं अचानक से अलविदा कह देना उनके फैंस के लिए बहुत दुख की बात है। - विशाल प्रजापति
सुरेश रैना टीम के सबसे अच्छे बल्लेबाज थे और उन्होंने फी¨ल्डग के दम पर भी कई अहम खिलाड़ियों को कई बार रनआउट भी किया, जिससे टीम को जीत मिली थी। उनकी कमी हमेशा टीम को खलती रहेगी। -राकेश कुशवाह
धौनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने पहला टी-20 वर्ल्डकप जीता था। इसके बाद वन डे विश्वकप और उसके बाद चैंपियन ट्रॉफी भी भारत के नाम हुई थी। वह हमेशा याद रहेंगे। उनका नाम इतिहास में दर्ज किया जाएगा। -जय यादव
सुरेश रैना ने हमेशा की तरह इस बार भी धौनी का साथ निभाया है। दोनों ने अहम साझेदारियों की तरह ही अलविदा की साझेदारी करने का फैसला लिया है। यह उनके फैंस के लिए दुख की बात है। -राहुल कौशिक
यह भी देखें: MS Dhoni Retires: बिजली से तेज रफ़्तार, कई बार आखिरी गेंद पर पलटा मैच