यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Deoghar Airport Case: भाजपा सांसद ने दिल्ली में देवघर के जिला उपायुक्त समेत कई के खिलाफ दर्ज कराई जीरो प्राथमिकी
गोंडा के भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दूबे ने नई दिल्ली जिला के नार्थ एवेन्यू थाने में देवघर (झारखंड) के जिला ...और पढ़ें

नई दिल्ली [राकेश कुमार सिंह]। गोंडा के भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दूबे ने नई दिल्ली जिला के नार्थ एवेन्यू थाने में देवघर (झारखंड) के जिला उपायुक्त मंजूनाथ समेत अन्य के खिलाफ कई धाराओं में जीरो प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
सांसद की शिकायत पर पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने, उनके कार्य में बाधा पहुंचाने, बिना इजाजत डीआरडीओ के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने, एयरपोर्ट डायरेक्टर को धौंस दिखाने, देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने, क्रिमिनल ट्रेस पास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जीरो प्राथमिकी को देवघर के संबंधित थाना पुलिस को जांच के लिए भेज दिया गया है।
सांसद ने शिकायत में क्या कहा?
शिकायत में सांसद ने कहा है कि वह देवघर एयरपोर्ट के एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन हैं। 31 अगस्त की शाम सवा पांच बजे देवघर एयरपोर्ट (झारखंड) पर दिल्ली का विमान पकड़ने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी थे। वो भी भारत सरकार के नागरिक विमानन विभाग के समिति के सदस्य हैं।
दोनों लोग विमान के अंदर सुरक्षा जांच के बाद पहुंच गए थे। शिकायत में उन्होंने कहा है कि कुछ दिनों से देवघर एयरपोर्ट पर विमान का आवागमन नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं रहने के कारण बाधित हो रहा है। जिसका केस झारखंड हाई कोर्ट में लंबित है। इस मामले की सुनवाई इसी महीने होगी।
ये भी पढ़ें- Ghaziabad News: धार्मिक भावना आहत कर इमाम और उसके साथी को पीटने वाले आरोपित गिरफ्तार, भेजे गए जेल
इस सिलसिले में वे लोग एयरपोर्ट डायरेक्टर से जानकारी लेने के लिए उनके कार्यालय में गए थे। समय कम होने के कारण उन्होंने नंगे पांव ही जल्दबाजी में जाने का फैसला लिया। विमान में जाने के दौरान झारखंड पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें विमान में जाने से रोका।
बेटों से गाली गलौज करने का आरोप
उनके दो बेटे जो उनका चप्पल लेकर आ रहे थे। उनके साथ भी गाली गलौच की। उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। उनके कार्य में बाधा डालने का काम देवघर के जिला उपायुक्त मंजूनाथ के कहने पर किया गया।
इसका पता दूसरे दिन चला, जब डीसी बिना इजाजत के देवघर के एयरपोर्ट के सुरक्षा क्षेत्र में डीआरडीओ के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गए। जहां जाने की अनुमति केवल प्रधानमंत्री कार्यालय देता है। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने जब डीसी को समझाने का प्रयास किया, तब उन्होंने अपने रसूख का धौंस दिखाना शुरू कर दिया।
