Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    IIT Delhi Diamond Jubilee: हीरक जयंती समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, बोलीं- देश के तकनीकी क्षेत्र में आईआईटी का योगदान महत्वपूर्ण

    By GeetarjunEdited By:
    Updated: Sat, 03 Sep 2022 03:51 PM (IST)

    IID Delhi Diamond Jubilee भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) दिल्ली की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल हुईं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

    Hero Image
    IIT Delhi मना रहा डायमंड जुबली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद।

    नई दिल्ली [राहुल चौहान]। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आईआईटी दिल्ली के हीरक जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के 75 सालों की यात्रा में तकनीक के क्षेत्र में आईआईटी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राष्ट्रपति ने शैक्षणिक संस्थानों को भविष्य के लिए तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत टैलेंट से भरा पड़ा है, जिसका पूरी तरह से प्रयोग करना बाकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आईआईटियन हर क्षेत्र में लीड कर रहे

    राष्ट्रपति ने आईआईटी के 60 साल पूरे करने पर सभी पूर्व और वर्तमान छात्रों, शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आईआईटी ने दुनिया को दिखा दिया कि शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में भारत भी समार्थ्य रखता है। आईआईटियन हर क्षेत्र में लीड कर रहे हैं, चाहे वो पत्रकारिता हो, तकनीकी क्षेत्र, शिक्षा, इंडस्ट्री, उद्यमिता (Entrepreneurship), सिविल सोसायटी, साहित्य, एक्टिविज्म हो या राजनीति।

    आईआईटी देश का गौरव

    राष्ट्रपति ने कहा कि हमें अपने संस्थानों को भविष्य के लिए तैयार करने की जरूरत है। जिसमें नई शिक्षा, लर्निंग मेट्रिक्स, शिक्षाशास्त्र और कंटेट हो। आईआईटी को देश का गौरव बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी कहानी स्वतंत्र भारत की कहानी है।

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया संबोधित

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कोई सप्ताह ऐसा नहीं जाता है, जब मेरे पास हमारी आईआईटी के साथ जुड़ने के लिए दूसरे देशों के शिक्षण संस्थानों का पत्र न आता हो। विकासशील ही नहीं विकसित देश भी हमारी आईआईटी के साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं।

    ये भी पढ़ें- Supertech Twin Tower: ट्विन टावर की जगह अब क्या बनेगा, इसमें क्या होगी लोगों की भूमिका?

    आईआईटी दिल्ली के 60 साल पूरे

    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल हुईं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। राष्ट्रपति ने रिमोट का बटन दबाकर तकनीक प्रदर्शनी का आयोजन शुभारंभ किया।

    आईआईटी के एक छात्र द्वारा बनाया गए राष्ट्रपति के चित्र को आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं, राष्ट्रपति ने आईआईटी द्वारा बनाए गए शोध और नवाचार पार्क का उद्घाटन किया।