यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
RML अस्पताल में डेंगू के टीके का ट्रायल शुरू, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत; पढ़ें पूरी डिटेल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डेंगू के स्वदेशी टीके के फेज तीन का ट्रायल शुरू हो ...और पढ़ें

HighLights
- RML में डेंगू के स्वदेशी टीके के फेज तीन का ट्रायल शुरू।
- स्वास्थ्य लोगों पर शुरू किया गया ट्रायल।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Dengue vaccine trial started: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आरएमएल अस्पताल में डेंगू के स्वदेशी टीके के फेज तीन का ट्रायल शुरू किया गया है। अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के नेतृत्व में शुक्रवार से यह ट्रायल शुरू किया गया है और स्वास्थ्य लोगों पर यह ट्रायल चल रहा है।
आरएमएल दिल्ली का एक मात्र अस्पताल है, जहां डेंगू ट्रेट्रावेलेंट स्वदेशी टीके का ट्रायल शुरू किया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस ट्रायल में कम्युनिटी मेडिसिन के अलावा मेडिसिन, माइक्रोबायोलाजी, पैथोलॉजी व बायोकेमिस्ट्री विभाग के डॉक्टर शामिल किए गए हैं।
टीके का ट्रायल शुरू
टीके का ट्रायल शुरू होने से पहले राष्ट्रीय वायरोलॉजी संस्थान (एनआईवी) के विशेषज्ञों ने आरएमएल अस्पताल के डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया। इसके बाद टीके का ट्रायल शुरू हुआ।
मौजूदा समय में डेंगू की कोशिश एंटीवायरल दवा उपलब्ध नहीं है। लक्षण के आधार पर डॉक्टर इलाज करते हैं। ज्यादातर मरीज ठीक भी हो जाते हैं, लेकिन कुछ मरीजों के लिए यह बीमारी जानलेवा साबित होती है। युवा इसके ज्यादा शिकार होते हैं।
देश के 19 अस्पतालों में हो रहा ट्रायल
ऐसे में लंबे समय से डेंगू से बचाव के लिए लंबे समय से टीकाकरण की जरूरत महसूस की जा रही है। इसके मद्देनजर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) और पैनेसिया बायोटेक ने मिलकर देश के 19 अस्पतालों में यह ट्रायल शुरू किया है, जिसमें आरएमएल भी एक है।
