विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिये, नोटबंदी के चलते दिल्ली का कौन सा मशहूर सिनेमा हाल हुआ बंद?

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 09 Dec 2016 09:43 AM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 12:54 PM (IST)

बीते तीन हफ्तों में वेस्ट दिल्ली का सम्राट सिनेमा, आजादपुर का आकाश सिनेमा और नांगलोई का लोकेश सिनेमा भी भारी घाटे के बाद बंद हो चुके हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली-एनसीआर के उम्दा सिनेमाल हाल में शुमार दरिया गंज का गोलचा सिनेमा बंद हो गया है। नोटबंद के चलते बृहस्पतिवार को सिनेमा हाल पर ताला लग गया। नोटबंदी से दिल्ली के कुल पांच सिनेना हाल बंद हुई हैं। बीते तीन हफ्तों में वेस्ट दिल्ली का सम्राट सिनेमा, आजादपुर का आकाश सिनेमा और नांगलोई का लोकेश सिनेमा भी भारी घाटे के बाद बंद हो चुके हैं।

गोलचा के अलावा ईस्ट दिल्ली का सुप्रीम सिनेप्लैक्स भी बंद हो गया। इसकी वजह नोटबंदी की मार और एंटरटेनमेंट टैक्स में जबरदस्त बढ़ोतरी बताई जा रही है। दरियागंज में गोलचा सिनेमा 50 के दशक में खुला था। उस वक्त यह दिल्ली का पहला आलीशान, एसी और भव्य सिनेमा था, जो बॉलकनी से लेकर मेन हॉल तक स्टीरियो साउंड, महलनुमा रेस्तरां और वॉल टू वॉल कारपेट से सुसज्जित था।

दिल्ली मोशन पिक्चर असोसिएशन के प्रवक्ता जोगेंद्र महाजन के मुताबिक, 8 नवंबर से नोटबंदी के बाद सिनेमाघर आने वालों की संख्या लगातार गिरी है। डिलाइट समूह से जुड़े राजकुमार मेहरोत्रा कहते हैं कि नोटबंदी के बाद सिनेमा दर्शकों का आंकड़ा 60 फीसदी तक गिरा है।

दर्शकों की घटती संख्या और बढ़ती लागत से परेशान चल रहे सिंगल स्क्रीन थियेटरों पर नोटबंदी पहाड़ की तरह टूटी। सिनेमा मालिकों को भारी घाटा सहना मुश्किल हो गया।