विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के निहाल विहार में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, मर्डर से इलाके में फैली सनसनी

Published: Thu, 04 Sep 2025 09:52 AM (IST)

पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार में प्रिंस नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार दोपहर की ...और पढ़ें

निहाल विहार में युवक की हत्या कर दी गई।
निहाल विहार में युवक की हत्या कर दी गई।

HighLights

  1. दिल्ली के निहाल विहार में हत्या
  2. चाकू मारकर युवक की हत्या
  3. पुलिस कर रही है जांच

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मरने वाले युवक का नाम प्रिंस है। घटना मंगलवार दोपहर बाद की है। अभी इस मामले में न तो हत्या के आरोपियों व न ही हत्या के कारण का पता चला है। मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, प्रिंस मंगलवार दोपहर बाद अपने दोस्तों साथ बाहर निकला था। शाम के समय कुछ लोगों ने इसे सड़क किनारे बेसुध अवस्था में खून से लथपथ देखा। इसके बाद मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिंस को अस्पताल पहुंचाया, जहां इसे मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं, इस मामले में पुलिस प्रिंस के उन दोस्तों की तलाश में जुटी है, जिसके साथ प्रिंस बाहर निकला था। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस को इस मामले में जांच आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। पुलिस यह भी पता कर रही है कि प्रिंस किस किस के संपर्क में था और आखिरी बात इसकी बात किससे हुई थी।