विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: अगले दो दिनों तक होगा धूप से सामना, उसके बाद बन रहे बारिश के आसार; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Published: Sun, 22 Sep 2024 09:36 PM (IST)

दिल्ली में अगले दो दिनों तक तेज धूप और उमस रहेगी। बुधवार से शुक्रवार तक हल्की बारिश का अनुमान है। ...और पढ़ें

दिल्ली में बुधवार से शुक्रवार तक एक बार फिर से हल्की बारिश का पूर्वानुमान।
दिल्ली में बुधवार से शुक्रवार तक एक बार फिर से हल्की बारिश का पूर्वानुमान।

HighLights

  1. बुधवार से शुक्रवार तक एक बार फिर से हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान
  2. सोमवार-मंगलवार को तेज धूप निकलने और तापमान बढ़ने के आसार

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सुबह-शाम भले ही गर्मी के तेवर अब थोड़ा नरम हो गए हों, लेकिन तेज धूप निकलने पर दिन में उमस अभी भी परेशान कर रही है। रविवार को भी दिनभर ऐसा ही मौसम बना रहा, इसीलिए तापमान में भी वृद्धि देखने को मिली। वैसे मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक एक बार फिर से हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

रविवार को सुबह ही धूप निकल गई थी, जो दिन चढ़ने के साथ और तीखी होती गई। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.0 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 92 से 57 प्रतिशत तक रहा।

आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार व मंगलवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आंशिक रूप से बादल तो देखने को मिल सकते हैं, लेकिन बरसात होने के आसार नहीं हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि बुधवार से अगले तीन दिन हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस दाैरान तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 से 23 डिग्री तक बना रह सकता है।

AQI भी मध्यम श्रेणी में

दूसरी तरफ दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिलहाल नियंत्रण में ही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रविवार को दिल्ली का एक्यूआइ 164 रहा। इस स्तर की हवा को 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। हाल फिलहाल इस श्रेणी में बदलाव के आसार नहीं हैं।

यह भी पढ़ेंः दिल्लीवासी ध्यान दें, 25 और 26 सितंबर को कई इलाकों में नहीं आएगा पानी; जल बोर्ड ने बताई वजह