विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर येलो अलर्ट, IMD ने बताया- अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Published: Sat, 17 Aug 2024 10:34 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2024 07:22 AM (IST)

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने ...और पढ़ें

दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी।
दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी।

HighLights

  1. नरेला में सबसे अधिक मध्यम स्तर की 33 मिलीमीटर दर्ज हुई वर्षा
  2. दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस वजह से उमस भरी गर्मी भी महसूस की गई। लेकिन बाद में दिल्ली के कई इलाकों मेंं हल्की वर्षा हुई। नरेला में मध्यम स्तर की सबसे अधिक वर्षा हुई।

इस वजह से मौसम विभाग शाम के वक्त शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी करना पड़ा। जबकि पहले से कोई अलर्ट जारी नहीं था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में बहुत हल्की वर्षा हो सकती है।

दो दिन उमस भरी गर्मी 

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस वजह से दो दिन उमस भरी गर्मी रह सकती है। इसके बाद तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

दिल्ली का तापमान दो डिग्री सेल्सियस अधिक

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस से अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक नरेला में मध्यम स्तर की 33 मिलीमीटर वर्षा हुई। पालम इलाके में 10.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

इसके अलावा रिज एरिया में 2.4 मिलीमीटर, दिल्ली विश्वविद्यालय में दो मिलीमीटर, नजफगढ़ में 1.5 मिलीमीटर, पीतमपुरा में 1.5 मिलीमीटर, लोधी रोड में 0.5 मिलीमीटर, सफदरजंग सहित कई अन्य इलाकों में भी हल्की वर्षा हुई। दिल्ली में इस माह अब तक 240.2 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य (131.9 मिलीमीटर) से 108.3 मिलीमीटर अधिक है।

हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बरकरार

दिल्ली में शनिवार को हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बरकरार रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार अगले कुछ दिनों तक हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में ही बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 74, फरीदाबाद का 91, गाजियाबाद 68, गुरुग्राम का 100 व नोएडा का एयर इंडेक्स 80 रहा। इस वजह से इन शहरों में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही। ग्रेटर नोएडा का एयर इंडेक्स मध्यम श्रेणी में 107 रहा।

यह भी पढ़ें- मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब, भाजपा नेता ने दर्ज किया था केस