विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: ठंड ने बरती नरमी, बादल छाए रहने से इस सप्ताह अधिक नहीं बढ़ेगी सर्दी

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Fri, 01 Dec 2023 04:06 AM (IST)

Delhi Weather Update लगातार बदलती मौसमी परिस्थितियों के बीच दिल्ली में दिसंबर का पहला सप्ताह सामान्य ही रहेगा। न अधिक ...और पढ़ें

लगातार बदलती मौसमी परिस्थितियों के बीच दिल्ली में दिसंबर का पहला सप्ताह सामान्य ही रहेगा।
लगातार बदलती मौसमी परिस्थितियों के बीच दिल्ली में दिसंबर का पहला सप्ताह सामान्य ही रहेगा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार बदलती मौसमी परिस्थितियों के बीच दिल्ली में दिसंबर का पहला सप्ताह सामान्य ही रहेगा। न अधिक तापमान गिरेगा और न ही ज्यादा ठंड पड़ेगी। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहना है। बादलों के चलते ही स्माग वाली स्थिति भी बनी रहेगी।

उधर बृहस्पतिवार को दिन भर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.1 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 66 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की संभावना है। 

अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 

25 और 13 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों तक मौसम का यही हाल देखने को मिल सकता है। चार दिसंबर तक सुबह के समय धुंध रह सकती है और दिन में ठंडी हवाएं भी चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, चार दिसंबर तक क्षेत्र का तापमान अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री तक जा सकता है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।