यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Weather: कुछ दिनों की थी राहत, अब दिल्ली में फिर से बढ़ेगा पारा, जानें इस हफ्ते के मौसम का हाल
रविवार को दिल्ली में गर्मी से थोड़ी राहत मिली लेकिन सोमवार से तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना ...और पढ़ें

HighLights
- तेज हवाओं के कारण दिल्ली में गर्मी से राहत बनी रही
- मंगलवार से गर्मी और तापमान में वापस इजाफा होगा
- सोमवार को भी आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। तेज हवाओं के असर से रविवार को भी दिल्ली में गर्मी से राहत बनी रही। हालांकि दिन में तेज धूप निकली, लेकिन तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को भी मौसम का मिजाज मिश्रित ही रहेगा। जबकि मंगलवार से गर्मी और तापमान में वापस इजाफा होने लगेगा।
रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 32.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री कम 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 53 से 17 प्रतिशत रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान रिज क्षेत्र में 33.7 डिग्री और सर्वाधिक न्यूनतम तापमान राजघाट में 19.9 डिग्री दर्ज हुआ।
(2).jpg)
सोमवार को रहेगा आसमान साफ
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि स। दिन में धूप खिली रहेगी। 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान कम्रश: 33 और 17 डिग्री रह सकता है। मंगलवार से हवाएं थम जाएंगी और तापमान में वृद्धि होने लगेगी।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिलहाल साफ
उधर, दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिलहाल साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 138 यानी मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया।
एक दिन पहले शनिवार को यह 153 रहा था। 24 घंटे के भीतर ही इसमें 15 अंकों की गिरावट देखी गई है। हाल फिलहाल एक्यूआई इसी श्रेणी में बने रहने की संभावना है। एनसीआर के शहरों में भी यह संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रहा है।
