विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्ली में कब होगी बारिश? मौसम विभाग ने बता दी तारीख; तापमान में आएगी भारी गिरावट

Published: Fri, 08 Aug 2025 10:34 PM (IST)

दिल्ली में मानसून की बेरुखी के चलते अगले चार दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं जिससे गर्मी और उमस ...और पढ़ें

चार दिन उमस से राहत नहीं, 13 और 14 को फिर से वर्षा के आसार।
चार दिन उमस से राहत नहीं, 13 और 14 को फिर से वर्षा के आसार।

HighLights

  1. चार दिन और बारिश के आसार नहीं |
  2. उमस भरी गर्मी करेगी परेशान |
  3. वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में |

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मानसून की बेरूखी के बीच अभी चार दिन और दिल्ली में वर्षा के आसार नहीं हैं। इस दौरान हर रोज धूप निकलेगी और उमस भरी गर्मी भी परेशान करेगी। 13 व 14 अगस्त को फिर से वर्षा होने के आसार हैं। तब तापमान में भी कुछ कमी आएगी।

इस बीच बादलों की लुकाछिपी के बीच शुक्रवार को भी धूप निकली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 77 से 50 प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ। वर्षा कहीं नहीं हुई।

शनिवार को आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की या बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 डिग्री और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

दूसरी तरफ मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआइ 116 दर्ज किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों का एक्यूआइ भी कहीं संतोषजनक तो कहीं मध्यम श्रेणी में ही बना हुआ है। हाल फिलहाल इसमें वृद्धि होने की संभावना भी नहीं लग रही।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में अब सड़कों पर नहीं दिखेंगे आवारा कुत्ते और गायें, मंत्री कपिल मिश्रा ने की उच्च स्तरीय बैठक