विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi-NCR Rains: दिल्ली में जारी रहेगा बारिश का दौर, IMD ने बताया- कैसा रहेगा अगले एक हफ्ते का मौसम

Published: Fri, 18 Jul 2025 09:26 PM (IST)

नई दिल्ली में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। ...और पढ़ें

दिल्ली के कई इलाकों में हुई हल्की वर्षा।
दिल्ली के कई इलाकों में हुई हल्की वर्षा।

HighLights

  1. दिल्ली में तेज हवा के साथ हल्की बारिश |
  2. मौसम विभाग का पूर्वानुमान बादल छाए रहेंगे |
  3. पालम में सबसे अधिक 17.2 मिमी वर्षा |

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार को तेज हवा के साथ कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। इससे मौसम सुहाना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक आकाश में बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा हो सकती है।

शनिवार को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की या हल्की वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह साढ़े आठ आठ से शाम पांच बजे के बीच दिल्ली में 8.7 मिलीमीटर वर्षा हुई।

इस दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा भी चली और लोधी रोड में सबसे अधिक 10.2 मिलीमीटर और राजघाट में 9.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। इससे पहले बृहस्पतिवार की रात भी कई इलाकों में वर्षा हुई।

पालम में सबसे अधिक 17.2 मिलीमीटर वर्षा हुई

इससे बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 24 घंटे में पालम में सबसे अधिक 17.2 मिलीमीटर व नजफगढ़ में 13.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। दिल्ली में इस माह अब तक 118.8 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य (116.8) मिलीमीटर से दो मिलीमीटर अधिक है।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 24 घंटे में और शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच दर्ज वर्षा (मिलीमीटर में)

क्षेत्र सुबह 8.30 बजे शाम 5.30 बजे
सफदरजंग 5.4 8.7
पालम 17.2 2.8
लोधी रोड 6.0 10.2
रिज क्षेत्र 10.4 5.6
आया नगर 8.0 2.6
नजफगढ़ 13.5 7.0
पूसा 12.5 8.0