विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: सात साल में सबसे ठंडा रहा जुलाई का महीना, आज भी छाए रहेंगे बादल; हल्की बारिश की संभावना

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Published: Tue, 01 Aug 2023 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 01 Aug 2023 07:38 AM (IST)

Delhi Weather Update Today News मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवा भी चलेगी। बुधवार से दिल्ली ...और पढ़ें

Delhi Weather: सात साल में सबसे ठंडा रहा जुलाई का महीना, आज भी छाए रहेंगे बादल; हल्की बारिश की संभावना
Delhi Weather: सात साल में सबसे ठंडा रहा जुलाई का महीना, आज भी छाए रहेंगे बादल; हल्की बारिश की संभावना

HighLights

  1. पिछले सात साल में यह माह सबसे ठंडा भी रहा है।
  2. मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवा भी चलेगी।
  3. बुधवार से दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। जहां एक ओर जुलाई में दिल्ली की हवा आठ वर्ष में सबसे साफ रही है वहीं दूसरी ओर सात साल में यह माह सबसे ठंडा भी रहा है। माह का औसत अधिकतम तापमान 2016 के बाद सबसे कम दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग पर जुलाई में बरसात के 19 दिन दर्ज किए हैं। माह भर में कुल वर्षा सामान्य 209.7 मिमी के मुकाबले 384.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

यह 174.9 मिमी यानी 83 प्रतिशत अधिक है। अब अगर तापमान की बात करें तो अतिरिक्त वर्षा के कारण इस माह दिल्ली के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। माह का औसत अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 2016 (34.5 डिग्री) के बाद सबसे कम है। मतलब बीच बीच में उमस भरी गर्मी के बावजूद जुलाई का महीना पिछले सात साल में सबसे ठंडा रिकार्ड किया गया।

सोमवार को उमस और गर्मी ने किया बेहाल

सोमवार को दिल्ली में तेज धूप के बीच उमस ने लोगों को गर्मी ने काफी परेशान किया। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा था, वहीं सोमवार को यह 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल दिल्ली में अगले कुछ दिन तेज वर्षा की संभावना नहीं लग रही है।

आज आसमान में बादल छाए रहेंगे

मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवा भी चलेगी। बुधवार से दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन यह गर्मी से राहत दिलाने के लिए काफी नहीं होगी। फिलहाल शनिवार तक दिल्ली में उमस के चलते गर्मी परेशान करेगी। दिल्ली में मंगलवार और बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।