विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: बूंदाबांदी से नरम पड़े गर्मी के तेवर, अभी मौसम में नहीं होगा बदलाव; छाए रहेंगे बादल

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Tue, 12 Sep 2023 06:30 AM (GMT+05:30)

सोमवार को तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया ...और पढ़ें

बूंदाबांदी से नरम पड़े गर्मी के तेवर (file photo)
बूंदाबांदी से नरम पड़े गर्मी के तेवर (file photo)

HighLights

  1. सोमवार को भी कई जगह हुई बूंदाबांदी
  2. कल और परसों भी आसार

राज्य ब्यूरो, नई दिल्लीः पिछले कई दिनों से बदले मौसमी मिजाज के बीच दिल्ली के अनेक इलाकों में सोमवार को भी बूंदाबांदी हुई। गर्मी के तेवर भी नरम रहे। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को भी बूंदाबांदी होने के आसार हैं। सोमवार को सुबह से ही दिल्ली में बादल छाए रहे।

तीन दिनों से जारी वर्षा के चलते वातावरण में खासी नमी रही। इस कारण से सुबह के समय मौसम में हल्की धुंध भी छाई रही। सफदरजंग, पालम, लोधी रोड और आया नगर जैसे इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई है। सोमवार को तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 97 से 68 प्रतिशत तक रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी बादलों की आवाजाही रहेगी। अधिकतम तापमान 35 जबकि न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा की गति आठ से दस किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं, बुधवार और बृहस्पतिवार को भी अनेक इलाकों में बूंदाबादी होने की संभावना है।

संतोषजनक श्रेणी में रही दिल्ली की हवा

मौसम की मेहरबानी से मंगलवार को भी दिल्ली की हवा साफ रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का एक्यूआइ 53 रहा। इस स्तर की हवा को ''संतोषजनक'' श्रेणी में रखा जाता है।

इस साल का यह लगातार दूसरा सबसे साफ हवा वाला दिन रहा। इससे पहले रविवार को एक्यूआइ 45 रहा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच साफ-सुथरी हवा का यह स्तर बना रहेगा।