विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: दिल्लीवासियों को मिली गर्मी से राहत, तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुई गिरावट

By Ranbijay Kumar SinghEdited By: Abhi Malviya
Published: Sun, 05 Mar 2023 12:30 AM (IST)Updated: Sun, 05 Mar 2023 03:23 AM (IST)

शनिवार को तेज हवा चलने से पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इस ...और पढ़ें

शनिवार को तेज हवा चलने से पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।
शनिवार को तेज हवा चलने से पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। राजधानी में शनिवार को तेज हवा चलने से पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इस वजह से सुबह में हल्की गुलाबी ठंड महसूस की गई। वहीं दोपहर बाद आकाश में आंशिक बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान में भी 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इससे गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान थोड़ा बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स व पूसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इन दोनों जगहों पर अधिकतम तापमान क्रमश: 30.2 डिग्री सेल्सियस और 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस था। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को आकाश साफ रहेगा। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को होली के दिन आकाश में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। होली के दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

प्रदूषण के स्तर में हुआ सुधार, हवा रही साफ

दिल्ली एनसीआर में तेज हवा चलने के कारण शनिवार को पिछले के दिन के मुकाबले प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ। इससे हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में निचले स्तर पर दर्ज की गई। इससे हवा काफी हद तक साफ रही। सफर इंडिया को अनुसार रविवार से वातावरण में धूलकण बढ़ने से एयर इंडेक्स थोड़ा बढ़ सकता है। इस वजह से अलग तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में ऊंच स्तर पर या खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स की रिपोर्ट जारी नहीं की।

सफर इंडिया के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 104 रहा। वहीं, सीपीसीबी के रियल टाइम निगरानी डाटा के अनुसार शाम सात बजे दिल्ली का एयर इंडेक्स 131, फरीदाबाद का 134, गुरुग्राम का 116, गाजियाबाद का 117, ग्रेटर नोएडा का 120 व नोएडा का एयर इंडेक्स 119 रहा, जो मध्यम श्रेणी में है। इसके एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 153 था।