Move to Jagran APP

Delhi Weather Update: दिल्ली में फिर लौट आई ठिठुरन भरी ठंड, हवा की गुणवत्ता भी रही खराब

Delhi Weather Update मौसम विभाग ने शनिवार सुबह दिल्ली के मौसम का हाल बताते हुए जानकारी दी कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जोकि सामान्य से 3 डिग्री कम है।

By AgencyEdited By: Nitin YadavPublished: Sat, 28 Jan 2023 11:06 AM (IST)Updated: Sat, 28 Jan 2023 11:06 AM (IST)
Delhi Weather Update: दिल्ली में फिर लौट आई ठिठुरन भरी ठंड, हवा की गुणवत्ता भी रही खराब
Delhi records minimum temp of 6.1 degrees Celsius. photo soruce @jagran photo.

नई दिल्ली, पीटीआई। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और बारिश के बाद मैदानी इलाकों में शीतलहर के साथ ठिठुरन भरी ठंड लौट आई है। दिल्ली में शुक्रवार को शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग विज्ञान विभाग ने शनिवार को बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।  

loksabha election banner

एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मौसम विभाग ने शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल बताते हुए जानकारी दी कि शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जोकि सामान्य से 3 डिग्री कम है और शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावनाएं हैं।

दिन में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

वहीं, मौसम विज्ञानियों ने दिन के दौरान मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और शाम, रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। साथ ही सुबह साढ़े आठ बजे 89 फीसदी दर्ज की गई है।  

खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा

बीते दिनों हुई हल्की बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद जताई थी। अब अधिकारियों ने एक्यूआई सूचकांक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुबह नौ बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 224 दर्ज किया गया है जो एक खराब श्रेणी है। आपको बता दें कि 201 और 300 के बीच एक्यूआई को खराब, 301 और 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: बर्फीली हवाओं से गिरा तापमान, आज भी रहेगी ठिठुरन; दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.