विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्लीवाले हो जाएं सावधान! आज तेज हवा के साथ होगी जोरदार बारिश, जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

Published: Mon, 26 Aug 2024 08:30 PM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2024 07:10 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने तेज हवा चलने के साथ बारिश ...और पढ़ें

राजधानी दिल्ली में मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी।
राजधानी दिल्ली में मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी।

HighLights

  1. मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया
  2. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली का मौसम मंगलवार को एक बार फिर बिगड़ सकता है। दिन भर मौसम बादल छाए रहने, गर्जन वाले बादल बनने के साथ- साथ हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने एवं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

इस बीच सोमवार को मौसम का मिला-जुला मिजाज देखने को मिला। दिनभर सूरज और बादलों की लुकाछिपी चलती रही। लोधी रोड पर बूंदाबांदी जबकि सफदरजंग, पालम, रिज और आयानगर में हल्की बरसात देखने को मिली।

अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 89 से 65 प्रतिशत तक रहा।

31 अगस्त को मौसम सुहावना रहेगा

मौसम विभाग की मानें तो 28, 29 और 30 अगस्त को राजधानी में मौसम कमोबेश एक जैसा रहेगा। इन तीन दिनों के दौरान आसमान में बादलों की मौजूदगी होगी और हल्की वर्षा या फुहारें पड़ सकती हैं। 31 अगस्त को मौसम सुहावना रहेगा और हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।

आसपास के इलाकों में छिटपुट बारिश

यदि तापमान की बात करें तो इस पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने के आसार नहीं हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

दिल्ली के आसपास के राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। यही नहीं पंजाब, यूपी, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी छिटपुट वर्षा के आसार हैं।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश शुरू, 27 तक येलो अलर्ट जारी; 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं