Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather: भीषण ठंड के लिए तैयार रहें दिल्ली-एनसीआर के लोग, 7 डिग्री तक गिरेगा पारा; अगले महीने शीतलहर की दस्तक

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Mon, 28 Nov 2022 11:45 AM (IST)

    Delhi NCR Weather Update बर्फीली हवाओं और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट ने दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी ठंड बढ़ा दी है। आलम यह है कि आगामी दो दिनों के दौरान न्यूनतम पारा गिरकर 7 डिग्री तक जा सकता है।

    Hero Image
    दिसंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी शीतलहर

    नई दिल्ली/नोएडा/गुरुग्राम/सोनीपत, जागरण डिजिटल डेस्क। Delhi Weather Updateमौसमी उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली-एनसीआर में लगातार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट जारी है। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहने के आसार हैं। इसके साथ ही सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, आगामी एक सप्ताह के दौरान दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सिसय के आसपास रहेगा। इस दौरान रात के समय ठंड मे और इजाफा होगा, जबकि दिन में तेज धूप निकलने के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं, धूप निकलने के चलते 8 बजे के करीब न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभी और बढ़ेगी ठंड

    सोमवार को सुबह आसमान साफ नजर आया और धुंध नहीं के बराबर रही। सुबह 8 बजे के बाद धूप ने धुंध के असर को तकरीबन खत्म कर दिया। इस बीच मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री और कम हो जाएगा। यानी न्यूनतम तापमान के 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास जाने के आसार है।

    लगातार बढ़ेगी ठंड, दिसंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी शीतलहर

    यूं तो सप्ताह भर तक दिल्ली का मौसम करीब करीब ऐसा ही बना रहेगा, जैसा अभी चल रहा है। लेकिन सुबह के वक्त खासतौर पर ठंड का एहसास और बढ़ेगा।  मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दो दिन बाद यानी बुधवार और बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान डिग्री पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। कुलमिलाकर ठंड के एहसास में थोड़ी और वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में दिसंबर के मध्य तक शीतलहर का आगमन हो सकता है। इसके साथ ही ठंड इस साल भी कई रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है। 

    वहीं, इससे पहले रविवार को भी सुबह- शाम ठंडक और दिन के समय धूप खिलने से राहत का दौर बरकरार रहा, लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ गई। रात में भी ठंड का अधिक असर देखने को मिला। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 7.9 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मयूर विहार रहा सबसे ठंडा

    हवा में नमी का स्तर 97 से 33 प्रतिशत रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री की दृष्टि से लोधी रोड जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री के लिहाज से मयूर विहार सबसे ठंडा इलाका रहा।