यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weather Update: दिल्ली में फिलहाल राहत, लेकिन फिर सताएगी गर्मी; लू पर IMD का ताजा अपडेट
दिल्ली में कल की आंधी और बारिश के बाद आज तापमान में गिरावट आई है जिससे लोगों को गर्मी से ...और पढ़ें

HighLights
- तापमान में आई गिरावट से राहत
- आज शाम बारिश की संभावना
- अगले सप्ताह लू का अलर्ट
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में एक दिन पहले आई आंधी और बारिश के बाद शनिवार को न्यूनतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
सुबह के समय गर्मी से राहत
इसके चलते रात और सुबह के समय गर्मी से राहत रही। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज शाम तक तेज हवाएं, गरज और चमक के साथ दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
अगले सप्ताह येलो अलर्ट जारी
इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने लगेगी और अगले सप्ताह बुधवार से शुक्रवार तक लू चल सकती है। इसके चलते मौसम विभाग ने अगले सप्ताह बुधवार से शुक्रवार तक के लिए पहले ही येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
शनिवार को तापमान में आई गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी और गर्म हवाओं के कारण 10 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
पांच दिन बाद न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है। आंधी-तूफान के कारण शनिवार सुबह एयर इंडेक्स घटकर 119 पर पहुंच गया। इससे प्रदूषण से राहत मिली है और हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है।
