विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली में फिर बढ़ी उमस भरी गर्मी, 45 डिग्री तक पहुंचा हीट इंडेक्स

Published: Thu, 21 Aug 2025 06:00 AM (IST)

दिल्ली में उमस भरी गर्मी फिर से बढ़ गई है जिससे हीट इंडेक्स 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम ...और पढ़ें

उमस भरी गर्मी के बीच हीट इंडेक्स रहा 45 डिग्री। फाइल फोटो
उमस भरी गर्मी के बीच हीट इंडेक्स रहा 45 डिग्री। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली में उमस भरी गर्मी फिर बढ़ी |
  2. हीट इंडेक्स 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज |
  3. हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में |

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली में उमस भरी गर्मी फिर से बढ़ रही है। बादलों की लुकाछिपी में धूप निकलने और हल्की वर्षा में उमस का स्तर भी दोबारा बढ़ने लगा है।

आलम यह रहा कि बुधवार को दिल्ली का हीट इंडेक्स 45 डिग्री दर्ज किया गया। मतलब, दिल्ली वासियों ने 45 डिग्री गर्मी का एहसास किया। अभी हाल फिलहाल इस मौसम से राहत मिलने की संभावना कम ही है।

बुधवार को बादलों की लुकाछिपी के बीच दिन भर धूप निकली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक 36.0 डिग्री जबकि न्यूनतम सामान्य से 0.7 डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हवा में नमी का स्तर 92 से 61 प्रतिशत तक रहा। जहां तक वर्षा का सवाल है तो सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे के दौरान बीच केवल सफदरजंग पर ही हल्की वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को सामान्यतया बादल छाए रहेंगे। गरज वाले बादलों के साथ कुछ जगहों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जबकि अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दूसरी तरफ वर्षा के असर से दिल्ली की हवा फिलहाल साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 79 दर्ज किया गया। इस स्तर की हवा को ''संतोषजनक'' श्रेणी में रखा जाता है। हाल फिलहाल एयर इंडेक्स इसी के करीब बना रहेगा।