विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्ली की सर्दी में दिख रही गर्मी, अधिकतम तापमान बढ़ा; अगले कुछ दिन छाए रहेंगे बादल

Published: Sun, 24 Dec 2023 09:47 PM (IST)Updated: Mon, 25 Dec 2023 08:02 AM (IST)

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से आकाश में बादल छाए रहने के बाद रविवार को आसमान साफ हो गया। दिन ...और पढ़ें

दिल्ली की सर्दी में दिख रही गर्मी, अधिकतम तापमान बढ़ा।
दिल्ली की सर्दी में दिख रही गर्मी, अधिकतम तापमान बढ़ा।

HighLights

  1. दिल्ली में सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा अधिकतम तापमान।
  2. सुबह में ठंड व दोपहर के वक्त मौसम में रही गर्माहट।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से आकाश में बादल छाए रहने के बाद रविवार को आसमान साफ हो गया। दिन में अच्छी धूप भी निकली। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इस वजह से सुबह में ठंड और दोपहर के वक्त मौसम में थोड़ी गर्माहट रही।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आकाश साफ रहेगा। सुबह में हल्का या मध्यम स्तर का कोहरा होगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद दो दिन आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

दिल्ली में कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। छह वर्षों में पहली बार दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में इतना ज्यादा अधिकतम तापमान रहा है। इससे पहले 19 दिसंबर 2017 को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था।

न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है। लिहाजा, मौसम खुशनुमा रहा। एक दिन पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था। सुबह के वक्त कोहरे अधिक होने के कारण सफदरजंग में सुबह साढ़े सात बजे दृश्यता 200 मीटर रही। इसके बाद साढ़े आठ बजे से नौ बजे तक भी दृश्यता 300 मीटर रही। पालम में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 300 मीटर रही।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आकाश में बादल छाए रहने या हल्की बूंदाबांदी होने के बाद जब आकाश साफ होता है, तापमान थोड़ा बढ़ने की संभावना रहती है।