Move to Jagran APP

Delhi-NCR Rain: दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में तेज हवा और गरज-चमक के साथ हुई बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Forecast शुक्रवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए रहे। दिन भर में कई बार तेज हवा के साथ हल्की बरसात भी हुई। इससे मौसम में ठंडक का भी एहसास हो आया। (फोटो- ध्रुव कुमार)

By sanjeev GuptaEdited By: GeetarjunSat, 25 Mar 2023 05:33 AM (IST)
Delhi-NCR Rain: दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में तेज हवा और गरज-चमक के साथ हुई बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में तेज हवा के साथ हुई बारिश, ठंडा हुआ मौसम; कल भी छाए रहेंगे बादल

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में शुक्रवार को साम होते ही एक बार फिर मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ गरज चमक शुरू हुई और बारिश होने लगी। शुक्रवार को पूरे दिन मौसम ठंडा रहा।दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए रहे और बूंदाबांदी भी हुई। तापमान में भी आंशिक गिरावट देखने को मिली।

शनिवार को भी बादल छाए रहने के आसार हैं। हालांकि बरसात होने की संभावना नहीं है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिला।

दिल्ली में सुबह आठ बजे के बाद से ही बादल छाए रहे और बूंदाबांदी शुरू हो गई। दिन भर नमी भरी हवा भी चलती रही, जिससे मौसम सुहाना हो गया।

अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

हवा में नमी का स्तर 50 से 92 रहा। जहां तक बरसात का सवाल है तो रात साढ़े आठ बजे तक सफदरजंग में 2.9 मिमी जबकि पालम में 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति आठ से 16 किमी तक हो सकती है।

वहीं, दूसरी तरफ धूल कणों का स्तर बढ़ने के चलते दिल्ली की हवा एक बार फिर से ''खराब'' श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 211 रहा।

इस स्तर की हवा को ''खराब'' श्रेणी में रखा जाता है। सफर का अनुमान है कि मौसम की गतिविधियों के चलते अगले तीन दिन में वायु गुणवत्ता में सुधार होगा।