विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली में नए साल का कोहरे से होगा स्वागत, दो दिन शीतलहर से राहत; फिर पड़ेगी कंपकपाने वाली ठंड

By Ranbijay Kumar SinghEdited By: Geetarjun
Published: Sat, 31 Dec 2022 10:28 PM (IST)Updated: Sat, 31 Dec 2022 11:22 PM (IST)

राजधानी में शनिवार सुबह मध्यम स्तर का कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक होने और दिन ...और पढ़ें

दिल्ली में नए साल का कोहरे से होगा स्वागत, दो दिन शीतलहर से राहत; फिर पड़ेगी कंपतपाने वाली ठंड
दिल्ली में नए साल का कोहरे से होगा स्वागत, दो दिन शीतलहर से राहत; फिर पड़ेगी कंपतपाने वाली ठंड

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। राजधानी में शनिवार सुबह मध्यम स्तर का कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक होने और दिन में अच्छी धूप निकलने से ठंड से भी राहत रही। लेकिन शाम को हल्की ठंडी हवा चलने से अधिकतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले तीन डिग्री सेल्सियस कम हुआ। फिर भी नए वर्ष की पूर्व संध्या पर ठंड से काफी हद तक राहत रही।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिन तक घना कोहरा होगा। इसलिए मौसम विभाग ने छह दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। नए वर्ष के पहले दिन भी सुबह में घना कोहरा होगा। इसके अलावा उत्तर पश्चिम से ठंडी हवा चलने से न्यूनतम पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इस वजह से ठंड थोड़ी बढ़ेगी लेकिन नए वर्ष के पहले व दूसरे दिन शीत लहर से राहत रहेगी। इसके बाद शीत लहर चलने का पूर्वानुमान है।

कितना रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दिन के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम हुआ। इस वजह से दिल्ली में अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। नजफगढ़ व पीतमपुरा में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान सबसे कम रिज एरिया में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में अधिकतम आद्रता 97 प्रतिशत और न्यूनतम आद्रता 61 प्रतिशत रहा। एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश साफ रहेगा। सुबह में घना कोहरा होगा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

250 मीटर रही न्यूनतम दृश्यता

दिल्ली में 24 घंटे के दौरान शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे से साढ़े तीन बजे तक कोहरा मध्यम स्तर का रहा है। इस दौरान पालम एयरपोर्ट के पास रात एक से दो बजे के बीच दृश्यता 250 मीटर थी। शनिवार सुबह छह बजे पालम एयरपोर्ट के पास दृश्यता 800 मीटर थी।

पांच घंटे तक विलंब रही ट्रेनें

कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। बिहार, उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों से चलने वाली 12 ट्रेनें शनिवार को ढाई घंटे से लेकर पांच घंटे की देरी से दिल्ली पहुंचीं। वहीं दिल्ली कोटद्वार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा घंटे देरी से खुल पाई।

ये भी पढ़ें- Rapid Rail Project: जनवरी में शुरू होगा मुख्य ट्रायल, अभी यात्रियों को करना होगा इंतजार; जानिए इसकी खूबियां