विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली में क्या फिर से लौटेंगे सर्दी वाले दिन? IMD ने बारिश को लेकर जारी किया येलो अलर्ट

Published: Thu, 29 Feb 2024 06:00 AM (IST)

राजधानी में बुधवार को आकाश साफ रहा। मौसम भी काफी हद तक खुशनुमा रहा लेकिन बृहस्पतिवार दोपहर के बाद मौसम ...और पढ़ें

दिल्ली में क्या फिर से लौटेंगे सर्दी वाले दिन? IMD ने बारिश को लेकर जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में क्या फिर से लौटेंगे सर्दी वाले दिन? IMD ने बारिश को लेकर जारी किया येलो अलर्ट

HighLights

  1. दिल्ली में कल व परसों दो दिन हो सकती है हल्की वर्षा।
  2. मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में बुधवार को आकाश साफ रहा। मौसम भी काफी हद तक खुशनुमा रहा, लेकिन बृहस्पतिवार दोपहर के बाद मौसम एक बार फिर बदलेगा। इस वजह से एक व दो मार्च को दिल्ली में कई जगहों पर गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान तेज हवा भी चलने की संभावना है। इस वजह से मौसम विभाग ने दोनों दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। बृहस्पतिवार सुबह आकाश साफ रहेगा। दोपहर बाद आकाश में बादल छा सकते हैं।

कितना रहा तापमान

अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 29 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। एक मार्च की रात को इसका असर दिल्ली में दिखेगा।

इस वजह से एक मार्च की रात और दो मार्च को दिल्ली और एनसीआर के शहरों में हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

कितना रहा एक्यूआई

दूसरी ओर एक सप्ताह से दिल्ली में एयर इंडेक्स भी 200 से कम बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 141 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में है। एनसीआर के सभी प्रमुख शहरों में भी हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। सीबीसीबी के अनुसार दिल्ली में एक मार्च तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में ही रहेगी। इसके बाद एयर इंडेक्स में और सुधार होगा। इस वजह से दो मार्च को हवा की गुणवत्ता संतोषजनक हो सकती है।