Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में छाया कोहरा, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम
स्काई मेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि शनिवार को तड़के 330 बजे पालम एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य रही। सुबह नौ बजे भी पालम में दृश्यता महज 50 मीटर थी। इस दौरान एयरपोर्ट के रनवे पर दृश्यता 75 से 250 मीटर ही थी।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के मौसम में गर्माहट बनी हुई है। इस वजह से गर्म कपड़ों का इस्तेमाल भी लोगों ने कम कर दिया है लेकिन अब भी कोहरा अधिक हो रहा है। रोजाना की तरह रविवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह कोहरा दिखाई दिया। इससे पहले शनिवार को दिल्ली में घना कोहरा होने के कारण पालम इलाके मेंदृश्यता शून्य व सफदरजंग में दृश्यता महज 100 मीटर रही। सुबह में हल्की तेज हवा के कारण थोड़ी ठंड भी महसूस की गई। फिर भी पिछले दिन के मुकाबले तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश में हल्के बादल छाए रहने के अलावा सुबह में हल्का कोहरा हो सकता है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद 22 से 26 फरवरी के बीच आकाश साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस था।
स्काई मेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि शनिवार को तड़के 3:30 बजे पालम एयरपोर्ट पर ²श्यता शून्य रही। सुबह नौ बजे भी पालम में ²श्यता महज 50 मीटर थी। इस दौरान एयरपोर्ट के रनवे पर ²श्यता 75 से 250 मीटर ही थी। लिहाजा पालम में छह घंटे घना कोहरा रहा। इसे मिलाकर इस माह पालम एयरपोर्ट के आसपास कुल 19 घंटे घना कोहरा रहा है। जबकि दिल्ली में फरवरी में औसतन कुल 12 घंटे कोहरा होता है। खासतौर पर पहले पखवाड़े में ही कोहरा अधिक होता है। लेकिन इस बार रिकार्ड कोहरा हो रहा है। इतना कोहरा इस बार दिसंबर व जनवरी में भी नहीं हुआ।
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में सुधार
दिल्ली एनसीआर में शनिवार को प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है। हवा की गति पिछले दिन के मुकाबले अधिक होने के कारण गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा को छोड़कर दिल्ली सहित एनसीआर के अन्य शहरों में प्रदूषण के स्तर में अधिक गिरावट हुई। इस वजह से हवा की गुणवत्ता में खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जो एक दिन पहले बेहद खराब श्रेणी में थी। सफर इंडिया के अनुसार हवा की गुणवत्ता में थोड़ी और सुधार होने की उम्मीद है। इसलिए अगले तीन दिन तक एयर इंडेक्स खराब श्रेणी में निम्न स्तर पर रहेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 250 दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 311 था। दिल्ली के अलावा नोएडा, गुरुग्राम व फरीदाबाद में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई।