Move to Jagran APP

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर बढ़ी ठंड, क्या कोहरा भी करेगा परेशान? IMD ने बताया अगले 5 दिनों के मौसम का हाल

Delhi Weather Forecast दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। ठंड में इजाफा होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी कुछ दोनों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

By Jagran NewsEdited By: JP YadavPublished: Sat, 12 Nov 2022 07:39 AM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2022 12:48 PM (IST)
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर बढ़ी ठंड, क्या कोहरा भी करेगा परेशान? IMD ने बताया अगले 5 दिनों के मौसम का हाल
दिल्ली और एनसीआर में ठंड में हुआ इजाफा।

नई दिल्ली/नोएडा/गुरुग्राम/सोनीपत, जागरण डिजिटल डेस्क। पिछले कुछ दिनों से दिन में गर्मी और सुबह-शाम सर्दी के बाद अब दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। शनिवार की सुबह तुलनात्मक रूप से अधिक ठंडी रही। इसका असर मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों पर दिखा। शनिवार सुबह बहुत कम लोग मॉर्निंग वॉक करते नजर आए। 

loksabha election banner

शनिवार सुबह रहा हल्का कोहरा

दिल्ली-एनसीआर की सुबह तुलनात्मक रूप से अधिक ठंडी रही। इसके साथ ही शनिवार सुबह में हल्का कोहरा भी देखा गया, लेकिन इससे वाहन चालकों को कोई खास दिक्कत नहीं आई। दरअसल, सुबह में हल्का कोहरा होने के कारण दृश्यता 500 से एक हजार मीटर के बीच रही। शनिवार को दिनभर आकाश साफ रहने के आसार हैं, लेकिन स्मॉग लोगों की परेशान बढ़ाएगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

12 डिग्री तक जा सकता है पारा

वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार अब ठंड बढ़ेगा। इस वजह से अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान घटकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही पूरे सप्ताह हल्का कोहरा भी होगा।

शुक्रवार रही सीजन की सबसे ठंडी सुबह

राजधानी दिल्ली में इस माह अब तक मौसम में कमोबेश गरमाहट ही रही है। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस माह अब तक सबसे कम है। इसलिए इस माह अब तक शुक्रवार की सुबह सबसे अधिक ठंडी रही। सुबह में हल्का कोहरा भी था। इस वजह से सफदरजंग और पालम में सुबह के वक्त न्यूनतम दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई। 

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रिज एरिया में न्यूनतम तापमान सबसे कम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन में दिल्ली में औसत न्यूनतम तापमान अब तक सबसे कम 25 अक्टूबर को 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.