विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ बारिश; लोगों को गर्मी से मिली राहत

Published: Thu, 10 Apr 2025 05:48 PM (GMT+05:30)

Delhi NCR Dust Storm दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट बदली है। गुरुवार शाम नोएडा में धूल भरी आंधी के साथ ...और पढ़ें

Delhi NCR Weather Update: साहिबाबााद में आई आंधी हुई तेज बारिश।
Delhi NCR Weather Update: साहिबाबााद में आई आंधी हुई तेज बारिश।

HighLights

  1. दिल्ली में मौसम ने ली करवट।
  2. पहले चली धूल भरी आंधी, फिर हुई बूंदाबांदी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली समेत एनसीआर में मौसम बदला गया है। गुरुवार शाम को नोएडा में धूल भरी आंधी चली। वहीं पर रोहिणी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। 3-4 मिनट की बूंदाबांदी के बाद मौसम खुशगवार हुआ।

आसमान में बादल छाए। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं पर मौसमी उतार चढ़ाव के बीच फिलहाल अगले सप्ताह भर लू चलने की संभावना नहीं है।

आज और कल बारिश के आसार

एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज और कल तेज हवाएं चलने तथा हल्की वर्षा होने के भी आसार हैं। इससे तापमान में भी कमी आएगी। उधर दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया।

चल सकती हैं तेज हवाएं

यह सीजन में अभी तक का सर्वाधिक है। दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन भर बादलों की लुकाछिपी चलती रहेगी। तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है।

बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई 243 रिकॉर्ड किया गया। इसे खराब श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा मध्यम से खराब श्रेणी में चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल एक्यूआई की यही श्रेणी बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी से रातें भी होने लगीं गर्म, दिल्लीवासियों ने किया तीन वर्षों में सबसे ज्यादा तापमान का अनुभव