विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्ली में आज दिखा मौसम में बदलाव, न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी; विजिबिलिटी में भी हुआ सुधार

By Jagran News Edited By: Sonu Suman
Published: Wed, 17 Jan 2024 10:14 AM (IST)

कड़ाके की ठंड के बीच बुधवार को राजधानी दिल्ली के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। सुबह के तापमान ...और पढ़ें

दिल्ली में आज दिखा मौसम में बदलाव, न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी।
दिल्ली में आज दिखा मौसम में बदलाव, न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। कड़ाके की ठंड के बीच बुधवार को दिल्ली के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। सुबह के तापमान में वृद्धि देखी गई तो तेज हवाओं के असर से दृश्यता के स्तर में भी थोड़ा सुधार हुआ। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आज भी कुछ इलाकों में शीत लहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।

आज सुबह 7 बजे ली गई नवीनतम सैटेलाइट तस्वीरों से संकेत मिलता है कि आधी रात के बाद से बिहार, पूर्वी यूपी, उत्तरी एमपी और दिल्ली में कोहरा कम हो गया है। हालांकि, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अभी भी घना कोहरा छाया हुआ है और कुछ और घंटों तक जारी रहने की संभावना है।

ये भी पढे़ं- Delhi Flights Delay: घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 120 उड़ानें प्रभावित, ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ रहा असर

IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी में दिखा सुधार

बुधवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार को यह 3.5 था। कहीं मध्यम तो कहीं घने कोहरे के असर से आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता का न्यूनतम स्तर 200 मीटर रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद इसमें और सुधार होता गया। एक दिन पहले यह शून्य तक चला गया था। 

मौसम साफ रहने का अनुमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप भी खिली रहेगी। कुछ इलाकों में शीत लहर बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है। ठिठुरन भरी ठंड दिल्ली वासियों को सुबह-शाम तो ठिठुराती ही रहेगी। उधर नए साल के 17वें दिन भी दिल्ली वासियों को प्रदूषित हवा से निजात नहीं मिली। सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 373 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

ये भी पढ़ें- Late Trains: बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 19 घंटे की देरी से होगी रवाना, भुवनेश्वर राजधानी मंगलवार की जगह आज चलेगी