विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्ली में सुबह में बढ़ेगी गुलाबी ठंड, अगले सप्ताह से दिखेगा कोहरा; जानें पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

Published: Sun, 03 Nov 2024 06:00 AM (IST)

मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मंगलवार तक तीन दिन सुबह में धुंध होने की संभावना है। साथ ही रविवार ...और पढ़ें

अगले हफ्ते से धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड। कोहरा भी दिखेगा।
अगले हफ्ते से धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड। कोहरा भी दिखेगा।

HighLights

  1. अधिकतम तापमान रहा सामान्य से तीन डिग्री अधिक
  2. अगले सप्ताह दो दिन हो सकता हो सकता है हल्का कोहरा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार को पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस कारण शनिवार सुबह इस सीजन में न्यूनतम तापमान अब तक सबसे कम रहा। इस वजह से शनिवार की सुबह हल्की गुलाबी ठंड महसूस की गई।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मंगलवार तक तीन दिन सुबह में धुंध होने की संभावना है। साथ ही रविवार को आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

अगले हफ्ते हो सकता है कोहरा

अगले सप्ताह बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली में हल्का कोहरा हो सकता है। साथ ही न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इस वजह से सुबह के वक्त ठंड थोड़ी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। यह इस सीजन में अब तक सबसे कम न्यूनतम तापमान है। इससे पहले पिछले माह 15 अक्टूबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस था।

दिल्ली में प्रदूषण भी बढ़ रहा

राजधानी दिल्ली में इन दिनों प्रदूषण भी बढ़ रहा है। शनिवार को सुधार के बाद एयर इंडेक्स बढ़ना शुरू हुआ और शाम चार बजे दिल्ली का एयर इंडेक्स 316 पहुंच गया, जो पिछले दिन के मुकाबले 23 अंक कम है। लेकिन रात आठ बजे दिल्ली का एयर इंडेक्स 350 पहुंच गया था। आनंद विहार व सोनिया विहार में रात आठ बजे एयर इंडेक्स क्रमश 411 व 402 था।

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली में सांस लेने में हो रही परेशानी, अगले तीन दिनों तक राहत नहीं; कई इलाकों में AQI 400 पार