विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Pollution: दिल्ली में सांस लेने में हो रही परेशानी, अगले तीन दिनों तक राहत नहीं; कई इलाकों में AQI 400 पार

Published: Sat, 02 Nov 2024 09:50 PM (IST)

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को दिल्ली का औसत एयर इंडेक्स 300 से अधिक ...और पढ़ें

राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही।
राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही।

HighLights

  1. दिल्ली में 'बेहद खराब' श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता, 316 रहा एयर इंडेक्स
  2. रात आठ बजे के बाद आनंद विहार और सोनिया विहार में AQI 400 के पार

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह प्रदूषण के तेवर थोड़े ढीले रहे। इस वजह से सुबह एयर इंडेक्स 300 से नीचे खराब श्रेणी में आ गया था, लेकिन बाद में हवा की दिशा बदलने और बेहद धीमी गति से हवा चलने के कारण एयर इंडेक्स बढ़ना शुरू हो गया। इस वजह से दिल्ली का औसत एयर इंडेक्स बढ़कर 300 से अधिक पहुंच गया। इस वजह से दिल्ली में दिन में हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में रही। कई इलाकों में यह 400 के पार हो गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार अभी प्रदूषण से खास राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस वजह से अगले तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी रहेगी। वहीं वर्तमान हालात के कारण राजधानी में बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति और खराब हो गई है। सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की शिकायतें आ रही है।

रात आठ बजे के बाद खराब होती गई गुणवत्ता

दिल्ली में एक नवंबर को एयर इंडेक्स बेहद खराब श्रेणी में 339 था, लेकिन शनिवार सुबह एयर इंडेक्स घटकर 290 पहुंच गया था। दिन में 11.30 बजे के बाद हवा की दिशा दक्षिण पश्चिम से बदलकर उत्तर पश्चिम की तरफ से हो गई। इसके बाद एयर इंडेक्स बढ़ना शुरू हुआ और शाम चार बजे दिल्ली का एयर इंडेक्स 316 पहुंच गया, जो पिछले दिन के मुकाबले 23 अंक कम है। लेकिन रात आठ बजे दिल्ली का एयर इंडेक्स 350 पहुंच गया था।

आनंद विहार और सोनिया विहार का AQI 400 पार

आनंद विहार और सोनिया विहार में रात आठ बजे एयर इंडेक्स क्रमश 411 और 402 था। इस वजह से इन दोनों इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। एनसीआर के शहरों में गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गुरुग्राम एयर इंडेक्स खराब श्रेणी में रहा। एनसीआर में फरीदाबाद में एयर इंडेक्स सबसे कम मध्यम श्रेणी में 166 रहा।

वाहनों की वजह से प्रदूषण में बढ़ोतरी

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आइएआरआई) के डाटा के अनुसार पराली जलाने की 861 घटनाएं हुईं। पंजाब में पराली जलाने की 379, हरियाणा में 19, उत्तर प्रदेश में 87, राजस्थान में 80 व मध्य प्रदेश में 296 घटनाएं हुईं। लेकिन हवा की गति धीमी होने से पराली का धुआं ज्यादा दिल्ली नहीं पहुंच पाया। दिल्ली के प्रदूषण में सबसे अधिक भागीदारी वाहनों की 14.07 प्रतिशत रही।

दिल्ली-एनसीआर में एयर इंडेक्स

  • दिल्ली- 316
  • गाजियाबाद- 330
  • नोएडा- 269
  • ग्रेटर नोएडा- 250
  • गुरुग्राम- 209
  • फरीदाबाद- 166

दिल्ली में रात आठ बजे इन जगहों पर अधिक रहा एयर इंडेक्स

  • आनंद विहार- 411
  • सोनिया विहार- 402
  • बुराड़ी- 392
  • अशोक विहार- 387
  • आरके पुरम- 387

यह भी पढे़ं- Chhath Puja को लेकर AAP ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा, छठ घाट बनाने से रोकने का लगाया आरोप