विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, अगले छह दिनों तक बूंदाबांदी होने के आसार; IMD ने जारी किया अलर्ट

Published: Thu, 18 Jul 2024 10:42 PM (IST)

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। गर्जन वाले बादल बनने और हल्की ...और पढ़ें

राजधानी दिल्ली में अगले छह दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की जताई गई संभावना।
राजधानी दिल्ली में अगले छह दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की जताई गई संभावना।

HighLights

  1. शुक्रवार को भी छाए रहेंगे बादल, हल्की वर्षा होने की संभावना
  2. 24 जुलाई तक हर रोज ही ऐसा मौसम बने रहने की संभावना
  3. गुरुवार को लगातार तीसरे दिन दिल्ली का AQI 100 से नीचे 95 रहा

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार कई दिनों तक पूर्वानुमान की सटीकता को लेकर किरकिरी होने के बाद गुरुवार को ग्रीन अलर्ट ने मौसम विभाग की इज्जत बचा ली। दोपहर के लगभग कहीं हल्की तो कहीं हुई थोड़ी तेज वर्षा ने उमस भरी गर्मी से राहत प्रदान की। कुछ जगहों पर केवल बूंदाबांदी ही हुई। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना है।

बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही चल रही थी। दोपहर के समय कई इलाकों में हल्की तो कहीं थोड़ी अच्छी वर्षा हुई। इससे उमस कम हो गई और गर्मी से भी राहत मिल गई। हालांकि इससे तापमान में कोई अधिक फर्क नहीं पड़ा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 94 से 63 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया।

सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक हुई बारिश

अब अगर वर्षा की बात करें तो शाम साढ़े पांच बजे तक यह 4.3 मिमी दर्ज की गई। पालम में यह 4.8 मिमी, लोधी रोड पर 0.8 मिमी, पूसा में 1.0 मिमी, जाफरपुर में 0.5 मिमी, आया नगर में 13.3 मिमी, रिज क्षेत्र में बूंदाबांदी जबकि पीतमपुरा में सर्वाधिक 42.0 मिमी दर्ज की गई। सभी जगह यह वर्षा पूर्वाहन साढ़े 11 से दोपहर ढाई बजे के दौरान रिकॉर्ड की गई।

शुक्रवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। गर्जन वाले बादल बनने और हल्की वर्षा होने के भी आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 24 जुलाई तक हर रोज ही ऐसा मौसम बने रहने की संभावना है। 21 और 22 जुलाई के लिए यलो अलर्ट जबकि अन्य दिनों के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है।

तीसरे दिन एक्यूआई 100 से नीचे रहा

उधर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के मुताबिक बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन दिल्ली का एक्यूआई 100 से नीचे 95 रहा। इस स्तर की हवा को 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा जाता है। हाल फिलहाल इसमें अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें- Delhi Rain: दिल्ली के कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश, लोगों को मिली उमस से राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।