विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में अब भी पड़ रही गर्मी, हवा भी हुई जहरीली; रेड जोन में 12 इलाके, आज और खराब हो सकते हैं हालात

Published: Mon, 21 Oct 2024 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2024 07:22 AM (IST)

दिल्ली में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। तापमान में गिरावट नहीं हो रही है और दिन में तेज धूप के ...और पढ़ें

दिल्ली में अब भी पड़ रही गर्मी, हवा भी हुई जहरीली।
दिल्ली में अब भी पड़ रही गर्मी, हवा भी हुई जहरीली।

HighLights

  1. रविवार को सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा दिल्ली का तापमान।
  2. आज से स्थिति बिगड़ने के आसार।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट नहीं होगी। दिन में तेज धूप के दौरान गर्मी का अहसास भी बना रहेगा।

रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.3 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 91 से 47 प्रतिशत तक बना रहा।

आज साफ रहेगा आसमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है। इसके बाद भी 26 अक्टूबर तक तापमान में बड़ी गिरावट नहीं होगी। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।

दिल्ली के 12 इलाके रेड जोन में

राजधानी राजधानी क्षेत्र में हाल फिलहाल प्रदूषण से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। पूर्वानुमानों पर जाएं तो परेशानी घटने की बजाय आगे आगे बढ़ने वाली है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली की हवा ''बहुत खराब'' श्रेणी में पहुंच सकती है। हवा की रफ्तार धीमी होने के कारण प्रदूषण के स्तर में इजाफा हो सकता है।

दिल्ली की हवा जहरीली, आनंद विहार में स्थिति ज्यादा खराब

इस बीच रविवार को दिल्ली की हवा ''खराब'' श्रेणी में ही दर्ज की गई। दिल्ली का औसत एक्यूआई 277 रहा। एक दिन पूर्व यह 278 दर्ज किया गया था। दिल्ली के 12 इलाकों का एक्यूआई 300 से ज्यादा यानी ''बहुत खराब'' श्रेणी में दर्ज किया गया। इसमें वजीरपुर, आनंद विहार, जहांगीरपुरी, मुंडका और रोहिणी जैसे इलाके शामिल हैं। आनंद विहार का एक्यूआई सबसे ज्यादा 359 रहा।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, हवा में प्रदूषक कण पीएम 10 का स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 2.5 का स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से कम रहने पर ही उसे स्वास्थ्यकारी माना जाता है। जबकि एनसीआर की हवा में रविवार शाम चार बजे पीएम 10 का स्तर 226 एवं पीएम 2.5 का स्तर 106 रहा।

ये भी पढ़ें- Stubble Burning Case: दिल्ली में पराली जलाने के 11 मामले, 12 इलाके रेड जोन में पहुंचे; प्रदूषण बरकरार

हवा धीमी गति से चलेगी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में अगले तीन दिनों के दौरान हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटे से नीचे रहने की संभावना है। धीमी गति से चलने वाली इस हवा के चलते प्रदूषक कण ज्यादा समय तक वायुमंडल में बने रहेंगे और उनका बिखराव भी धीमा हो जाएगा। खासतौर पर रात के समय हवा शांत पड़ रही है।

इसके चलते प्रदूषण के स्तर में और इजाफा होने की संभावना है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक 21 से लेकर 23 अक्टूबर के बीच वायु गुणवत्ता ''बहुत खराब'' श्रेणी में ही रहने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।