विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Alert: दिल्लीवासी भीषण गर्मी झेलने के लिए हो जाएं तैयार, अगले चार दिनों में बढ़ेगा तीन डिग्री तक तापमान

Published: Fri, 15 Mar 2024 08:57 PM (IST)

Delhi Weather दिल्ली में गर्मी की एंट्री हो गई है और राजधानीवासी इसके लिए अब तैयार हो जाएं। दरअसल मौसम ...और पढ़ें

दिल्ली में अगले चार दिनों में बढ़ेगा तीन डिग्री तक तापमान।
दिल्ली में अगले चार दिनों में बढ़ेगा तीन डिग्री तक तापमान।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार गर्म हो रहे मौसम में दिल्ली का तापमान अगले चार दिन में तीन डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान साफ रहने एवं दिन भर तेज धूप के चलते गर्मी में बढ़ोतरी होगी। 

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिन से तापमान व गर्मी दोनों में तेजी से इजाफा हो रहा है। यह बात अलग है कि शुक्रवार को हवा की रफ्तार 25 किमी प्रति घंटे तक की रही। इसके चलते तापमान में एक दिन पहले की तुलना में थोड़ी कमी आई है, लेकिन अगले तीन-चार दिन में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है। यहां तक कि मंगलवार तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

ये भी पढे़ं- दिल्ली शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व CM केसीआर की बेटी कविता गिरफ्तार

अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 28.7 डिग्री

शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 79 से 22 प्रतिशत तक रहा।

दिल्ली का एक्यआई 127 रहा

उधर, मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की हवा लगातार साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 127 रहा। इस स्तर की हवा को 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है।

ये भी पढ़ेंः Delhi Water Supply: दिल्ली के इन इलाकों में बाधित रहेगी पानी की आपूर्ति, पहले से कर लें स्टो