Move to Jagran APP

दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में धूल भरी आंधी

दिल्ली-NCR में रविवार दोपहर बाद मौसम बदलने से लोगों ने गर्मी से राहत ली। एनसीआर के कई इलाकों में इस समय बादल छाये हुए हैं।

By Edited By: Published: Sat, 29 Jun 2019 10:36 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2019 03:15 PM (IST)
दिल्ली-NCR में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में धूल भरी आंधी

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट लिया है। रविवार दोपहर बाद मौसम बदलने से लोगों ने गर्मी से राहत ली। ताजा जानकारी के अनुसार, इस समय दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में धूल भरी आंधी चल रही है। 

loksabha election banner

दरअसल मानसून का इंतजार बढ़ने के साथ दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बढ़ता तापमान लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। रविवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में कहीं पर हल्की बूंदाबांदी हुई। 

इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ( Indian Meteorological Department) ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली के साथ इससे सटे हरियाणा के पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, होडल और औरंगाबाद, आगरा, बुलंदशहर में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे से धूल भरी आंधी चल सकती है। 

वहीं, दिल्ली में एक बार फिर गर्मी ने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार सुबह से शाम तक गर्मी ने दिल्लीवासियों को झुलसाया। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा 42.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 30 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा दिल्ली के अन्य इलाकों में भी अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज हुआ। शनिवार को हवा में नमी का अधिकतम स्तर 55 फीसद और न्यूनतम स्तर 28 फीसद दर्ज हुआ।

दिल्ली में चल रही लू
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली में लू चलने लगी है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो जाता है तो इसका अर्थ है कि लू चलने की स्थिति बन गई है। रविवार को भी गर्म हवा चलने का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने आशंका जताते हुए कहा कि रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है।

आगे कैसे रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम दिशा से गर्म हवा दिल्ली की तरफ पहुंच रही है। इससे मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है। दिल्ली में सोमवार तक गर्म हवा चलने का सिलसिला जारी रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। सोमवार के बाद दो से पांच जुलाई तक दिल्ली में बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.