Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में गहराते जल संकट के बीच आतिशी की हरियाणा सरकार से अपील, कहा- लोग चिंतित हैं और...

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 04:09 PM (IST)

    Delhi Water Crisis राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल संकट गहराता जा रहा है। जल मंत्री आतिशी ने सोमवार को वजीराबाद बैराज का दौरा किया। साथ ही हरियाणा सरकार से यमुना नदी में पानी छोड़ने की अपील की। आतिशी ने कहा कि वजीराबाद बैराज को हरियाणा से पानी मिलता है जो चंद्रावल ओखला और वजीराबाद के जल उपचार संयंत्रों में जाता है।

    Hero Image
    वजीराबाद जल शोधन यंत्र का दौरा करतीं जल मंत्री आतिशी।

    पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल संकट गहराता जा रहा है। जल मंत्री आतिशी ने सोमवार को वजीराबाद बैराज का दौरा किया। साथ ही हरियाणा सरकार से यमुना नदी में पानी छोड़ने की अपील की।

    आतिशी ने कहा कि वजीराबाद बैराज को हरियाणा से पानी मिलता है जो चंद्रावल, ओखला और वजीराबाद के जल उपचार संयंत्रों में जाता है। उन्होंने कहा कि अगर पानी नहीं मिलेगा तो जल उपचार संयंत्र कैसे काम करेंगे? हम हरियाणा से आग्रह करते हैं कि दिल्ली के लोग चिंतित हैं और उन्हें यमुना नदी में पानी छोड़ना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जल संकट को लेकर चल रहा विवाद

    जल संकट पर आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा आमने-सामने हैं। वहीं, द्वारका में नल से पानी को लेकर हुए विवाद में तीन लोग घायल हो गए। छतरपुर में जल बोर्ड के कार्यालय में पानी को लेकर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की।