यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली के वासुदेव घाट का हुआ उद्घाटन, आज से शुरू हुई यमुना आरती; एलजी सक्सेना पत्नी के साथ पहुंचे
Delhi News दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पत्नी संगीता सक्सेना के साथ यमुना के नवीनीकृत वासुदेव घाट का उदघाटन ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पत्नी संगीता सक्सेना के साथ यमुना के नवीनीकृत वासुदेव घाट का उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने यमुना आरती में भी भाग लिया। छह एकड़ की जमीन पर यहां नदी यमुना की आरती शुरू की जा रही है। यहां सप्ताह में दो दिन आरती होगी, ताकि लोग यमुना से जुड़ाव महसूस कर सकें।

एलजी ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा, यमुना के तट पर, आईएसबीटी कश्मीरी गेट (ISBT Kashmiri Gate) के पास, डीडीए (DDA) द्वारा विकसित "वासुदेव घाट" को आज दिल्लीवासियों को समर्पित किया और सभी धर्म के पंथगुरुओं के साथ यमुना आरती में भाग लिया। जीवनदायिनी यमुना को पुनर्जीवित करने और लोगों को यमुना से जोड़ने का यह एक सार्थक प्रयास है, जो आगे भी जारी रहेगा।
