दिल्लीः गणेश विसर्जन को लेकर ट्रैफिक पुलिस सतर्क, जारी की एडवाइजरी
दिल्ली में जगह-जगह गणेश विसर्जन समारोह चल रहा है। इस वजह से यमुना के पास कई जगह पर जाम लगने की आशंका है। पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है।
नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली में जगह-जगह गणेश विसर्जन समारोह चल रहा है। ज्यादातर इलाकों में मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम तड़के 1 बजे से ही शुरू हो गया है। इसी वजह से यमुना के पास कई जगह पर जाम लगने की आशंका के बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाईजरी जारी कर लोगों को आगाह किया है। प्रशासन ने विसर्जन के लिए चार घाट निश्चत किए हैं। इनमें कुदशिया घाट, गीता घाट, हाथी घाट और श्याम घाट शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक सुबह 11 बजे से तीन बजे तक सरस्वती रोड, दो से चार बजे तक कॉपरनिक्स मार्ग, सिकंदरा रोड और तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और जवाहर लाल नेहरू मार्ग और दोपहर एक बजे से रात 9 बजे तक वजीराबाद और रिंग रोड के इलाकों में भीषण जाम लग सकता है।
ट्रैफिक पुलिस ने इन रास्तों से लोगों को बचने की सलाह दी है। इस दौरान बजीराबाद पुल पर ट्रकों और बसों का प्रवेश बंद रहेगा। पूर्वी दिल्ली की तरफ से आने वाली बसों के भी रास्ते बदले गए हैं।