विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Traffic Jam: डीटीसी की बस खराब होने से मोदी मिल फ्लाईओवर पर भयंकर जाम, एक घंटे में लोगों का निकला पसीना

By Rajneesh kumar pandeyEdited By: Geetarjun
Published: Mon, 03 Apr 2023 09:57 PM (IST)

कालकाजी फ्लाईओवर से पहले सोमवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी DTC) की लो फ्लोर बस खराब होने से भीषण जाम ...और पढ़ें

डीटीसी की बस खराब होने से मोदी मिल फ्लाईओवर पर भयंकर जाम, एक घंटे में लोगों का निकला पसीना
डीटीसी की बस खराब होने से मोदी मिल फ्लाईओवर पर भयंकर जाम, एक घंटे में लोगों का निकला पसीना

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कालकाजी फ्लाईओवर से पहले सोमवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी, DTC) की लो फ्लोर बस खराब होने से भीषण जाम लग गया। एक घंटे का यह जाम इतना भयंकर था कि कालकाजी फ्लाईओवर से शुरू होकर यह जाम मोदी मिल फ्लाईओवर होते हुए मथुरा रोड तक पहुंच गया।

वहीं, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर आईआईटी की ओर नेहरू प्लेस आने वाले कैरिजवे के एक लेन पर मरम्मत कार्य के चलते लगे जाम से लोगों को काफी परेशानी हुई। हालांकि आईआईटी से नेहरू प्लेस की ओर से आने वाले यात्रियों के लिए के लिए कैरिजवे का एक लेन छोड़कर फ्लाईओवर के ऊपर की एक लेन और नीचे की दो लेन यानी कुल तीन लेन में यात्रा के लिए उपलब्ध है।

कालकाजी फ्लाईओवर से ठीक पहले बस हुई थी खराब

गौरतलब है कि कालकाजी फ्लाईओवर पर चढ़ने से ठीक पहले डीटीसी की एक लो-फ्लोर बस खराब हो गई। जिसके चलते यहां से लेकर मोदी मिल फ्लाईओवर तक होते हुए मथुरा रोड तक लंबा जाम लग गया। चूंकि मथुरा रोड से मोदी मिल फ्लाईओवर को लूप द्वारा जोड़ा गया है।

करीब एक घंटे तक लगे इस जाम से मार्ग पर यात्रियों को जाम से बुरी तरह जूझना पड़ा। सुबह के पीक आवर में जाम लगने से जामिया, सरिता विहार, एनएफसी, बटला हाउस की ओर से ऑफिस व जरूरी कामों से निकले लोगों को जाम में फंसकर घंटों का समय लग गया।

वहीं, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य के चलते लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर खानपुर से मूलचंद की ओर आने व जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।