यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक इतने मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन
दिल्ली में नवरात्रि और सड़क मरम्मत के कारण रानी झांसी रोड पर 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक यातायात प्रभावित ...और पढ़ें

HighLights
- रानी झांसी रोड पर यातायात प्रभावित
- 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रतिबंध
- वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। झंडेवालान मंदिर में नवरात्रि समारोह और ईदगाह गोलचक्कर पर सड़क मरम्मत कार्य के कारण 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सुबह 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक रानी झांसी रोड पर यातायात प्रभावित रहेगा।
इसलिए यातायात पुलिस ने यात्रियों को रानी झांसी रोड पर यात्रा करने से बचने और फैज रोड, न्यू रोहतक रोड, पंचकुइयां रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। पहले से योजना बनाएं और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें। इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
यातायात पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर कहा है कि इस दौरान रानी झांसी मार्ग का उपयोग करने से बचें। अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कई जगहों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन होंगे। हालांकि, दिल्ली पुलिस, एम्बुलेंस, दमकल और अन्य आपातकालीन वाहनों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं होगा।