यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi: दुकान हटाने गए पुलिसकर्मी से भिड़ा पटरी वाला, लगाए हफ्ता वसूलने के आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
लाजपत नगर इलाके में एक पटरी वाले का दुकान हटाने गए दिल्ली पुलिस के एक पुलिसकर्मी से बहस का वीडियो ...और पढ़ें

दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। लाजपत नगर इलाके में एक पटरी वाले का दुकान हटाने गए दिल्ली पुलिस के एक पुलिसकर्मी से बहस का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर रविवार को प्रसारित हो गया। ये वीडियो और पुलिसकर्मी दक्षिण पूर्वी जिले के लाजपत नगर इलाके के बताए जा रहे हैं।
पुलिसकर्मी पर हफ्ता वसूलने का आरोप
हालांकि, दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव से मामले की जानकारी मांगी गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित इस वीडियो में एक पटरी वाला दुकान हटाने गए पुलिस कर्मचारी से भिड़ गया। प्रसारित वीडियो में पटरी वाला पुलिस कर्मचारी पर हफ्ता वसूलने का आरोप लगाता और हफ्ता न देने पर पुलिसकर्मी द्वारा उनकी दुकान हटाए जाने का विरोध करता दिखाई दे रहा है।
जब अवैध ढंग से वसूली करने गए पुलिसकर्मी से भिड़ गया पटरी वाला... ये वीडियो और पुलिसकर्मी दक्षिण पूर्वी जिले के लाजपत नगर इलाके के बताए जा रहे हैं। @DCPSEastDelhi @CPDelhi @LtGovDelhi @ArvindKejriwal pic.twitter.com/4rufDrpPEj
— Rajneesh Pandey (@rajneesh_3653) April 9, 2023
रुपये न देने का बात कह रहा पटरीवाला
पटरी वाले को यह साफ-साफ कहते सुना जा सकता है कि वह अपनी दुकान लगाने के लिए हर हफ्ते पांच हजार रुपए का भुगतान करता है। वह और रुपये नहीं देगा। साथ ही अपनी दुकान भी वहीं लगाएगा। पीड़ित यह भी कहता है कि सारे दुकानदारों ने दुकान लगा रखी हैं। आखिर वह अकेले पीड़ित की दुकान को क्यों हटा रहा है।