Move to Jagran APP

Delhi Teenager Girl Assault: दिल्ली की किशोरी को फुसलाकर सोनीपत ले गया युवक, मामा के प्लॉट पर किया दुष्कर्म

Delhi Teenager Assault युवक दिल्ली की किशोरी को बहाने से सोनीपत जिले के राई थाना क्षेत्र में मामा के प्लाट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बताया जा रहा है कि युवक पीड़ित किशोरी का पूर्व परिचित था।

By Jp YadavEdited By: Published: Thu, 15 Sep 2022 10:16 AM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2022 10:16 AM (IST)
Delhi Teenager Girl Assault: दिल्ली की किशोरी को फुसलाकर सोनीपत ले गया युवक, मामा के प्लॉट पर किया दुष्कर्म
Delhi Teenager Assault: दिल्ली की किशोरी को फुसलाकर सोनीपत ले गया युवक, मामा के प्लॉट पर किया दुष्कर्म

नई दिल्ली / सोनीपत, जागरण संवाददाता। देश की राजधानी दिल्ली की एक किशोरी से हरियाणा के सोनीपत जिले में दुष्कर्म की घटना सामने से हड़कंप मचा हुआ है। आरोप है कि दिल्ली की किशोरी को बहाने से राई थाना क्षेत्र में मामा के प्लाट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई।

loksabha election banner

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपत गौरव

उधर, दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की शिकायत पर सोनीपत पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित दिल्ली निवासी गौरव है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।

दुष्कर्म के बाद आरोपित ने पीड़िता को छोड़ा था दिल्ली

दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने दिल्ली में केस दर्ज कराया था कि उनके पड़ोस में रहने वाले गौरव ने उसे मामा के प्लाट पर ले जाकर दुष्कर्म किया था। प्लाट में बने कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और धमकी दी गई। बाद में आरोपित उसे दिल्ली ले आया था।

सोनीपत के राई में किया गया दुष्कर्म

वहीं, किशोरी ने स्वजनों को बताया तो पुलिस को शिकायत दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच कुंडली थाना पुलिस को सौंप दी थी। कुंडली थाना पुलिस ने जांच में पता लगा कि जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया वह राई थाना क्षेत्र में आता है। जिस पर राई थाना पुलिस को अवगत कराया। राई थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को दबोच लिया।

आरोपित का बैकग्राउंड खंगाल रही पुलिस

सोनीपत पुलिस का कहना है कि आरोपित गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्द ही उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपित गौरव का कोई आपराधिक रिकार्ड में रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.