यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Sakshi Murder: एक महीने से दोस्त के घर रह रही थी साक्षी, घर लौटने की जगह सिर्फ मौत की खबर आई
शाहबाद डेरी ई ब्लॉक की साक्षी एक महीने से रोहिणी सेक्टर-26 स्थित अपनी दोस्त नीतू के साथ उसके घर रह ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। शाहबाद डेरी ई ब्लॉक की साक्षी एक महीने से रोहिणी सेक्टर-26 स्थित अपनी दोस्त नीतू के साथ उसके घर रह रही थी। वह अपने घर नहीं जाती थी। यह बात साक्षी के माता-पिता ने भी बताई।
साक्षी के माता-पिता को यह पता नहीं था कि उसकी साहिल से दोस्ती थी। श्मशान भूमि पर पहुंचे उसके माता पिता ने आरोपी साहिल को फांसी देने की मांग की।
.jpg)
नीतू का पति नहीं है घर पर
नीतू ने बताया कि उसके पति किसी काम से घर से बाहर गए हुए हैं। इस वजह से साक्षी उसके साथ रह रही थी। उसने (साक्षी) बताया था कि वह साहिल को तीन-चार वर्ष से जानती थी। लेकिन कुछ समय से साहिल और साक्षी के बीच लड़ाई चल रही थी।
बेटी का था जन्मदिन
साक्षी साहिल से बात नहीं कर रही थी। रविवार को उसकी बेटी का जन्मदिन था। उसकी तैयारी कर रही थी। शाम को बाजार से नीतू की बेटी के लिए कपड़े खरीदने के बाद वह अपनी दोस्त भावना के पास चली गई।
नहीं थी कोई जानकारी
उसके बाद रात को उसकी मौत की ही खबर आई। साक्षी की मां रंजना और पिता जनकराज ने कहा कि उन्हें साहिल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनकी बेटी की हत्या करने वाले आरोपित को फांसी होनी चाहिए।
मां रंजना ने बताया कि 10-15 दिन से साक्षी नीतू के घर रह रही थी, जिसके दो बच्चे हैं। साक्षी कह रही थी कि नीतू का पति जेल में बंद है। जब वह आएगा तो वह अपने घर आ जाएगी।
जन्मदिन मनाने के बाद घर आने को कहा
कुछ दिनों बाद जब रंजना ने साक्षी से घर आने के बारे में पूछा तो रंजना ने कहा कि रविवार को नीतू के बेटे का जन्मदिन है। इसके दो तीन दिन बाद वह घर आ जाएगी। इसके बाद 11वीं कक्षा की पढ़ाई शुरू कर देगी। रविवार शाम को बाजार से केक खरीदा व नीतू के घर पर रखा।
इसके बाद मौत की ही खबर आई
दोस्त बोली कि साक्षी का पीछा करता था साहिल साक्षी की दोस्त आरती ने कहा कि साहिल साक्षी का पीछा करता था। उसे परेशान करता था। वह उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती थी। लड़की काफी सीधी साधी थी और दूसरों की मदद करती थी। आरोपित को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
