विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साक्षी की हत्या के बाद फोन किया बंद, बुलंदशहर जाकर बुआ के घर छिपा; पुलिस ने बताया कैसे गिरफ्त में आया साहिल

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Mon, 29 May 2023 10:00 PM (IST)

साक्षी की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी साहिल को पुलिस ने सोमवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। आरोपी अपनी ...और पढ़ें

साक्षी की हत्या के बाद फोन किया बंद, पुलिस ने बताया कैसे गिरफ्त में आया साहिल।
साक्षी की हत्या के बाद फोन किया बंद, पुलिस ने बताया कैसे गिरफ्त में आया साहिल।

नई दिल्ली, एएनआई। साक्षी की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी साहिल को पुलिस ने सोमवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। आरोपी अपनी बुआ के घर पर छिपा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को कैसे गिरफ्तार किया, इसका खुलासा किया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी साहिल द्वारा पिता को फोन करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने हत्या करने के बाद मोबाइल बंद कर लिया था। इसके बाद आरोपी ने अपने पिता को फोन किया, फिर पुलिस ने निगरानी की थी।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी भाग गया था और छिपने के लिए बुलंदशहर में अपनी बुआ के पास गया था। हालांकि वहां पहुंचने के बाद उसने अपने पिता को फोन किया और उसके बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए उसे गिरफ्तार कर लिया।

66 सकंड में किए थे 34 वार

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद साहिल(20) ने शाहबाद डेयरी इलाके के बी ब्लॉक में साक्षी(16) की रविवार रात को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। इस दौरान उसके शरीर पर 66 सेकेंड में चाकू से 34 वार किए थे। इसके बाद उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया।

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में अपनी बुआ के घर जाकर छिप गया। वहां से दिल्ली पुलिस की एक टीम ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि कई दिनों से साक्षी ने उससे बात करनी बंद कर दी थी। रविवार रात साहिल का लड़की से आमना-सामना हो जाने पर उसने चाकू से गोदकर बेरहमी से मार दिया।

फट गई थी खोपड़ी

पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में पता चला है कि लड़की के सिर पर भारी वस्तु से हमला करने पर उसकी खोपड़ी फट गई थी। पुलिस पोस्टमॉर्टम की पूरी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।