विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: कहीं मुस्तैदी तो कहीं बरती जा रही ढिलाई, अंजलि हत्याकांड के बाद ऐसा है दिल्ली की सुरक्षा का हाल

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Fri, 20 Jan 2023 08:40 AM (IST)

Delhi गुरूवार की रात दैनिक जागरण की टीम द्वारा दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लिया। इस दौरान ...और पढ़ें

Delhi security conditions after Anjali murder case.
Delhi security conditions after Anjali murder case.

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। अंजलि हत्याकांड को 19 दिन बीत चुके हैं। इस हत्याकांड के बाद दिल्ली में रात के समय पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर काफी सवाल खड़े हुए। 11 पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली में रात के समय महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की तरफ से लचर रवैया देखा जा रहा है।

गुरूवार की रात दैनिक जागरण की टीम द्वारा दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लिया गया। इस दौरान लुटियन दिल्ली के इलाके में पुलिस तैनात दिखी वहीं मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस की गश्त नजर नहीं आई। कई इलाकों में सड़कों पर अंधेरा भी रहा, हालांकि कुछ इलाकों में पुलिस तैनात दिखी।

इन इलाकों में नहीं दिखी पुलिस की मुस्तैदी

नई दिल्ली रात नौ बजे..आइटीओ स्थित यूजीसी के पास सर्विस रोड पर अंधेरा छाया है। यहां पर पुलिसकर्मी भी नहीं दिखे। रात 10 बजे....राजघाट के पास रिंग रोड की सर्विस रोड़ अंधेरा। कोई पुलिसकर्मी नहीं नजर आया। रात 10 बजे....दिल्ली सचिवालय के पास भी काफी अंधेरा रहा। यहां भी कोई पुलिस कर्मी नहीं दिखाई दिया।

पूर्वी दिल्ली

रात 9:10 बजे....पटपड़गंज औधोगिक क्षेत्र में बस स्टाप के पास काफी दूर तक सड़क पर अंधेरा। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण महिलाओं के साथ अप्रिय घटना होने का खतरा रहता है। यह रोड आनंद विहार को जोड़ता हैं। रात 9:25 बजे विकास मार्ग पर निर्माण विहार से प्रीत विहार रोड पर भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर दिखाई नहीं दी। कई जगह पर महिला यात्रियों की भीड़ थी। लेकिन पुलिस नदारद दिखी। रात 9 : 30 बजे कड़कड़ी मोड़ पर पुलिस तैनात दिखाई दी। यहां शाम के समय महिला यात्रियों की काफी भीड़ रहती है। चौराहा होने के कारण पुलिस महिला सुरक्षा और अन्य किसी अप्रिय घटना को लेकर मुस्तैद थी। हालांकि इस मार्ग पर भी काफी दूर तक प्रकाश की व्यवस्था का कोई इंतजाम नहीं है।

पश्चमी दिल्ली

रात 10:15 बजे उत्तम नगर के पुनर्वासित कालोनी में थाने के नजदीक गली में रोशनी का इंतजाम नहीं है। रात के समय महिलाओं के साथ छेड़छाड जैसी वाररदातें होती रहती हैं।

बाहरी दिल्ली

रात नौ बजेबेगमपुर कराला मार्ग पर अंधेरा रहा। यहां सड़क बाहारी दिल्ली की काफी व्यस्ततम सड़कों में से एक हैं।रात 12 बजे..कृष्ण विहार से लेकर कुतुबगढ़ तक के जहां पर अंजलि को 31 दिसंबर की रात कार से घसीटा गया था। इस रूट पर कंझावला चौक पर बैरिकेड लगाए गए थे लेकिन पुलिसकर्मी भी तैनात दिखे। जौन्ती गांव में दो पीसीआर खड़ी हुई थी। यहां पर वाहनों की वाहनों की चेकिंग भी की जा रही थी। इस रूट पर कराला व टटेसर गांव में पुलिस की गाड़ियां गस्त करते हुए दिखाई दी। इस रूट पर स्थित जैन नगर में अभी भी रोड पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश के आसार, लोगों को मिली शीतलहर से राहत