Move to Jagran APP

Delhi: सत्येंद्र जैन की हालत स्थिर, अभी आइसीयू में ही रहेंगे पूर्व मंत्री; 24 घंटे डॉक्टर कर रहे निगरानी

तिहाड़ जेल के अस्पताल के बाथरूम में गिरकर घायल हुए दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत स्थिर है। वे लोकनायक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। शुक्रवार को उनकी कुछ और जांचें कराई गई हैं।

By Edited By: Abhi MalviyaFri, 26 May 2023 09:57 PM (IST)
Delhi: सत्येंद्र जैन की हालत स्थिर, अभी आइसीयू में ही रहेंगे पूर्व मंत्री; 24 घंटे डॉक्टर कर रहे निगरानी
उनको सिर, कंधे और रीढ़ की हड्डी में चोट है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनकी हालत ठीक है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। तिहाड़ जेल के अस्पताल के बाथरूम में गिरकर घायल हुए दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत स्थिर है। वे लोकनायक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। शुक्रवार को उनकी कुछ और जांचें कराई गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, सत्येंद्र जैन के ब्रेन में ब्लड क्लॉटिंग हो गई है।  उनको सिर, कंधे और रीढ़ की हड्डी में चोट है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनकी हालत ठीक है। एक से दो दिन बाद उनकी तबीयत के बारे में स्थिति साफ होगी। अस्पताल ने सत्येंद्र जैन के इलाक के लिए चार डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड बनाया है।  

बाथरूम में फिसले थे सत्येंद्र जैन

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन को सामान्य कमजोरी महसूस होने के बाद बृहस्पतिवार को जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां बाथरूम में वे फिसलकर गिर गए। इसके बाद उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सांस लेने में तकलीफ और एमआरआइ कराने के लिए उन्हें बाद में एलएन में भर्ती करा दिया गया। दो दिन से वे आइसीयू में हैं।

24 घंटे निगरानी

अस्पताल के डायरेक्टर प्रो. सुरेश कुमार ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है। फिलहाल वे आसीयू में ही रहेंगे। अभी उनके कुछ और टेस्ट कराए गए हैं। उनकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी। डॉक्टरों का दल उनकी 24 घंटे निगरानी कर रहा है। 

उल्लेखनीय है कि 22 मई को तबीयत बिगड़ने पर जैन को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। यहां उनका एक फोटो प्रसारित हुआ था। इसमें वे काफी कमजोर नजर आ रहे थे। हालांकि, उन्हें जांच के बाद छुट्टी दे दी गई थी। उनके स्वास्थ्य पर आप ने बयान दिया था कि जेल में उनका 36 किलो वजन घट गया है।